मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: 24 रूटों पर 96 बसों का संचालन शुरू; 46 नए इंटरसिटी रूट जुड़ेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत शनिवार से इंदौर में इंटरसिटी और इंट्रासिटी बस सेवा का विस्तार शुरू हो गया। पहले दिन इंदौर से अलग-अलग शहरों के लिए 24 रूटों पर 96 बसें रवाना हुईं।
इन बसों में करीब 10.5 हजार यात्रियों ने सफर किया। शुरुआती चरण में ऐसे कई मार्ग शामिल हैं, जिन पर पहले से बसों का संचालन हो रहा था। अब इन रूटों को मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के एकीकृत नेटवर्क में शामिल किया गया है।
भोपाल से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत के बाद अब इंदौर में भी इसका संचालन शुरू किया गया है। आने वाले दिनों में मौजूदा रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें उतारने के साथ नए मार्गों को नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग और संबंधित एजेंसियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पुराने रूट भी मुख्यमंत्री सुगम सेवा में शामिल
एआईसीटीसीएल की ओर से पहले से संचालित बसों के सिस्टम को अब मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत संचालित किया जा रहा है। पुराने और नए रूटों को आपस में जोड़कर बस नेटवर्क का विस्तार करने की योजना है।
करीब 180 बसों पर मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की ब्रांडिंग की गई है। ये बसें अलग-अलग मार्गों पर संचालित हो रही हैं। योजना का उद्देश्य इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों और दूसरे शहरों के बीच सार्वजनिक परिवहन की कनेक्टिविटी को बेहतर करना है।
पहले दिन इंदौर से धार, अशोकनगर, खंडवा, बुरहानपुर, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, सागर, मुलताई और भोपाल सहित अन्य शहरों के लिए बसें रवाना हुईं।
46 नए इंटरसिटी रूट जोड़ने की तैयारी
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अगले चरण में 46 नए इंटरसिटी रूट जोड़े जाने की योजना है। इन मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। बसों का संचालन पीपीपी मॉडल के माध्यम से किए जाने का प्रस्ताव है।
प्रस्तावित नेटवर्क में बड़वानी-खंडवा, खंडवा-खरगोन, खरगोन-धार और ओंकारेश्वर-बुरहानपुर सहित कई प्रमुख मार्ग शामिल हैं। इन रूटों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
सरकार का लक्ष्य सार्वजनिक परिवहन को बड़े शहरों तक सीमित रखने के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना है, ताकि गांवों और छोटे कस्बों से शहरों के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को नियमित बस सुविधा मिल सके।
55 जिलों में हुआ रूट सर्वे
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के लिए प्रदेशभर में रूट सर्वे कराया गया है। सर्वे के दौरान 55 जिलों में 150 शहरी, 450 इंटरसिटी और 436 इंटरस्टेट रूट चिह्नित किए गए हैं।
इन रूटों के आधार पर आने वाले चरणों में बस नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। योजना के तहत प्रदेश के अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों को सार्वजनिक परिवहन से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।
इंदौर को बनाया गया संभागीय मुख्यालय
सुगम परिवहन सेवा के संचालन में इंदौर की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इंदौर को संभागीय मुख्यालय बनाया गया है। यहां से संभाग स्तर पर बसों के संचालन, रूट और परिवहन व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। इस व्यवस्था के जरिए अलग-अलग शहरों और कस्बों के बीच बस नेटवर्क को एकीकृत करने की कोशिश की जाएगी।
शहर में 32 रूटों पर 301 बसें
इंदौर शहर में भी इंट्रासिटी बस सेवा का विस्तार किया जा रहा है। फिलहाल 32 रूटों पर 301 बसें संचालित हो रही हैं। शनिवार को इन बसों से करीब एक लाख यात्रियों के सफर करने की जानकारी सामने आई।
शहर में जोड़े गए नए रूटों में सेमलिया चाऊ-रंगवासा, नायता-मुंडला-अरविंदो, बेस्ट प्राइस-चोइथराम नेत्रालय, नायता-मुंडला-आईएसबीटी कुमेड़ी और बेस्ट प्राइस-महू नाका शामिल हैं।
इन रूटों के जरिए शहर के अलग-अलग हिस्सों को आपस में जोड़ने और यात्रियों को प्रमुख क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी देने पर जोर दिया जा रहा है।
ऑनलाइन होगी बसों की बुकिंग और निगरानी
सुगम परिवहन सेवा के तहत बसों की बुकिंग और निगरानी के लिए सिंगल विंडो सिस्टम विकसित किया जाएगा। बसों की गतिविधियों की निगरानी के लिए इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) का उपयोग किया जाएगा।
इसके लिए मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIl) और उसकी सात सहायक कंपनियों में कमांड-कंट्रोल सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से बसों की लोकेशन, संचालन, समयबद्धता और अन्य गतिविधियों की रियल टाइम निगरानी की जाएगी।
ग्रामीण इलाकों तक बस सेवा पहुंचाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुगम बस परिवहन सेवा और पीएम ई-बस सेवा की शुरुआत पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने संकल्प पत्र में बस सेवा शुरू करने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया गया है।
सरकार की योजना आने वाले चरणों में नए रूट और इलेक्ट्रिक बसें जोड़कर सार्वजनिक परिवहन के नेटवर्क का विस्तार करने की है, जिससे शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को भी बेहतर बस कनेक्टिविटी मिल सके।
संबंधित समाचार

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां:इंदौर की गौरवशाली परंपरा हुई जीवंत

ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी:कपड़ा व्यवसायी को चाकू मारा

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:एमआईजी में सोया युवक फिर नहीं उठा

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप

देखिये वीडियो, सिटी बस ने कई लोगों को कुचला:एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े

महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप:पद से हटाने की मांग; पंचायत ने प्रस्ताव भेजने का लिया फैसला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!