शोक संतप्त परिजनों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस: बेटा बोला- हादसे का कारण गाड़ी की चार्जिंग नहीं; विलंब से पहुंची फायर ब्रिगेड
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सीएम ने बाद में यहां जंजीरवाला चौराहा स्थित जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभागृह में कल हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। शोक संतप्त परिजनों को सीएम ने ढांढस बंधाया।
बेटे ने मुख्यमंत्री से कही ये बात
इस दौरान मृतक मनोज पुगलिया के बड़े बेटे सौरभ ने मुख्यमंत्री से कहा गाड़ी की चार्जिंग के कारण नहीं बल्कि बिजली पोल पर हुए सर्किट के कारण घर में आग लगी। उनके अनुसार पहले कार जली, फिर भीतर खड़ी बाइक में आग लगी। बेटे ने यह भी कहा कि फायर ब्रिगेड समय पर नहीं आई। फायर ब्रिगेड एक से डेढ़ घंटा लेट आई। यदि फायर ब्रिगेड समय पर आ जाती तो कुछ लोगों की जान बच जाती। इसके साथ ही टैंकरों में पानी नहीं था। एक टैंकर चालक दूसरी गली में घुस गया था। उनके पास सीढ़ी भी नहीं थी।
हादसे को बताया बेहद दुखद
मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर में हुआ हादसा अत्यंत दर्दनाक है। उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो भी उन्होंने देखा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विशेषज्ञ संस्थानों, जिनमें आईआईटी भी शामिल हैं, से चर्चा की जाएगी।
सुरक्षा सिस्टम पर होगा फोकस
सीएम ने कहा कि ईवी चार्जिंग सिस्टम और घरों में लगाए जाने वाले इलेक्ट्रिक लॉक जैसे उपकरणों को और अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है, ताकि किसी तकनीकी गड़बड़ी की स्थिति में बड़े हादसे टाले जा सकें। अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण भी किया जा चुका है।
कार्यक्रम में बदलाव
पहले तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पीड़ित परिवारों के घर जाने वाले थे, लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव करते हुए सभागृह में ही परिजनों से मुलाकात का निर्णय लिया गया।
8 लोगों की हुई थी मौत
बुधवार को हुए इस अग्निकांड में आठ लोगों की जान चली गई थी। मृतकों में मनोज पुगलिया, उनकी बहू सिमरन, साले विजय, सुमन, बेटी रुचिका, नाती कार्तिक, राशि और तनय शामिल हैं।वहीं, मनोज पुगलिया की पत्नी सुनीता और उनके दो बेटे सौरभ व बाबू किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे थे। घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मिलकर शोक व्यक्त किया है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!