चौकसे का षड्यंत्र फेल, एमओयू वैध नहीं: लेक पार्क कॉलोनी को-ऑपरेटिव सोसायटी के प्लॉटों का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहुचर्चित लेक पार्क कॉलोनी को-ऑपरेटिव सोसायटी में सदस्यों के प्लॉट अध्यक्ष यशराज तिवारी द्वारा बेचने और संस्था के 100 प्लॉट खरीदने को लेकर किए गए एमओयू को सहकारिता विभाग ने जांच में झूठा पाया है।
इस रिपोर्ट से संस्था पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे भूमाफिया और षड्यंत्रकारी महेंद्र चौकसे के मंसूबे धरे रह गए। विभाग ने जांच में एमओयू को ही अवैध करार दे दिया। मामले में तिवारी का कहना है कि एमओयू उनकी गर्दन पर पिस्तौल रखकर चौकसे और उसके साथियों ने करवाया, जिसकी शिकायत उन्होंने राजेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई है।
सोसायटी ने चोइथराम अस्पताल के पास लेक पार्क कॉलोनी विकसित की है, जिसका खसरा नंबर 248, 251/1, 253/1, 253/2, 254, 256, 257, 258/2, 259/1, 260/1 व 269/1 व कुल रकबा 8.643 हेक्टेयर है। इसके साथ ही ग्राम पीपल्याराव तहसील व जिला इंदौर की जमीन खसरा क्र. 8/4, 9 व 10 भी है, जिसका रकबा 0.774 हेक्टेयर है।
कुल मिलाकर कॉलोनी का क्षेत्रफल लगभग 23.26 एकड़ है। इस कॉलोनी में प्लॉट खरीदने वाले भूमाफिया महेंद्र चौकसे ने शिकायत दर्ज कराई कि कॉलोनी के पूर्व अध्यक्ष स्व. शैलेंद्र तिवारी के पुत्र यशराज ने 25 जुलाई 2023 को 100 प्लॉटों का अनुबंध किया था और उनके व उनकी माता माया तिवारी के अलग-अलग खातों में 80 लाख रुपए जमा कराए गए।
निजी संपत्ति के रूप में बताए प्लॉट
चौकसे का आरोप था कि दोनों ने उसे इन प्लॉटों को निजी संपत्ति के रूप में दिखाया था। चौकसे के साथ नीरज बार्गल, जिन्होंने स्वयंभू कॉलोनी की संघर्ष समिति बना ली, ने भी आरोप लगाया कि संस्था के वर्तमान अध्यक्ष यशराज और उनकी माता माया तिवारी ने स्व. शैलेंद्र तिवारी के समय के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर बिना किसी वैध अधिकार के कॉलोनी के प्लॉट गैर सदस्यों को बेचे।
बार्गल का ये भी आरोप था कि संस्था के सदस्य और संचालक अब्दुल कलीम ने भी उनका साथ दिया। लेकिन सहकारिता विभाग के तत्कालीन उपायुक्त एमएल गजभिये द्वारा अंकेक्षक जीएस परिहार, निरीक्षक संजय कुचनकर से जांच करवाई गई तो चौकसे और उनके साथियों के षड्यंत्र का खुलासा हो गया।
अनुबंध नहीं, एमओयू किया गया था
जांच में पाया गया कि चौकसे द्वारा तिवारी से अनुबंध नहीं, बल्कि एमओयू किया गया था, जो व्यक्तिगत था और ये संस्था पर बंधनकारी नहीं, क्योंकि न केवल ये अपंजीकृत, बल्कि जिस 24 जुलाई 2023 को ये एमओयू किया गया था, उस तारीख में यशराज तिवारी संस्था के अध्यक्ष नहीं थे।
80 लाख रुपए देने की बात झूठी
मामले में तिवारी ने कहा है कि उक्त एमओयू उन्होंने व्यक्तिगत हैसियत से किया था, जिसके बदले में चौकसे से 42 लाख रुपए का कर्ज प्राप्त किया था। इस प्रकार चौकसे द्वारा 80 लाख रुपए दिए जाने की बात पूरी तरह झूठी है। तिवारी को ये अधिकार नहीं था कि वह व्यक्तिगत कर्ज के बदले संस्था के प्लॉटों का सौदा करते।
25 जुलाई 2023 को इस एमओयू को नोटराइज्ड कराया गया और उस दिन सहकारिता विभाग के उपअंकेक्षक एमएम श्रीवास्तव संस्था के प्रशासक थे। यानी तिवारी अध्यक्ष नहीं थे, जैसा कि चौकसे दावा कर रहे हैं। तिवारी व अब्दुल कलीम सदस्य मात्र थे।
दस्तावेज में की थी यह डील
जांच रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि चौकसे जो राशि तिवारी और उनकी माता के खाते में जमा करवाना बता रहे हंै, वो किस बैंक के किस खाते में जमा कराई गई, इसकी चौकसे कोई प्रामाणिक जानकारी नहीं दे सके। चौकसे ने जो अवैध एमओयू तिवारी के साथ करना बताया, उसके बाद कोई जाहिर सूचना भी प्रकाशित नहीं करवाई।
साथ ही इससे संबंधित कोई जानकारी भी अपनी शिकायत में पेश नहीं की। इसके बावजूद तिवारी ने 42.93 लाख रुपए की राशि प्राप्त होने से इनकार नहीं किया है। जांच रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि महेंद्र चौकसे, यशराज तिवारी व अब्दुल कलीम के बीच निष्पादित एमओयू में चौकसे ने स्टाम्प क्र. सीसी395508 लगायत सीसी 395517 तक 100 रुपए के कुल 10 गैर न्यायिक स्टाम्प 31 जुलाई 2023 को क्रय किए गए थे और इसमें चौकसे ने केशव पिता रामचंद्र कौल निवासी 158, अनूप नगर, नितिन पिता राधेश्याम हार्डिया निवासी 6/1, नौलखा मेनरोड, मो. नईम पिता अब्दुल करीम खान निवासी 78, नंदनवन कॉलोनी, राहुल पिता भारद्वाज पांडे निवासी 106, मंगलमूर्ति नगर खजराना, अनीश पिता अनूप पांडे निवासी 21/1, सदर बाजार के साथ रेशो डील की, वो भी अवैध है। डील के अनुसार चौकसे 50 और बाकी 10-10 प्रतिशत राशि देंगे।
डरा-धमकाकर साइन करवाए
मामले में तिवारी ने कहा है कि एमओयू पर उनके हस्ताक्षर चौकसे और उनके साथियों द्वारा डरा-धमकाकर करवाए गए। उनकी कनपटी पर पिस्तौल रखकर हस्ताक्षर करने पर मजबूर किया, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने राजेंद्र नगर थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
ये भी झोल है कि तिवारी ने स्टाम्प पर 12 दिसंबर 2024 को हस्ताक्षर करवाए जाने की बात कही है, जबकि इसकी खरीदी चौकसे ने 31 जुलाई 2023 को की थी। ये एमओयू भी 4 अगस्त 2023 को नोटराइज्ड करना बताया, जबकि बिना हस्ताक्षर दस्तावेज नोटराइज्ड नहीं हो सकते।
तिवारी ने ये भी बताया कि महेंद्र चौकसे व उनके साथियों ने जान से मारने की धमकी देकर रसीदों और आवंटन-पत्रों पर हस्ताक्षर कराए, जिसकी रिपोर्ट भी उन्होंने राजेंद्र नगर थाने में की थी। रिपोर्ट में कहा गया कि इन मामलों में राजेंद्र नगर पुलिस से संपर्क करने के लिए संचालक मंडल को कहा जाना उचित है।
संबंधित समाचार

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!