अंगद के पांव की तरह जमे रहे टीआई पर गिरी गाज: सुप्रीम कोर्ट की फटकार से आखिर हिल ही गई वर्दी की कुर्सी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अंगद की पांव की तरह जमे चंदननगर थाना प्रभारी टीआई इंद्रमणि पटेल की कुर्सी आखिरकार सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के आगे नहीं टिक सकी। सालों से आरोपों, शिकायतों और सवालों के बावजूद जस-के-तस बने रहे टीआई पटेल को सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली ने तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच करने के मौखिक आदेश दे दिए।
यह कार्रवाई उस गंभीर मामले में हुई है, जिसमें एक आरोपी पर चार मामलों की जगह आठ आपराधिक प्रकरण दर्शाकर गलत हलफनामा पेश किया गया और बाद में पॉकेट गवाह खड़े कर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप सामने आया।
इससे पहले हाईकोर्ट इंदौर भी टीआई पटेल के मामले में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को कार्रवाई के निर्देश दे चुका था, लेकिन उस वक्त याचिका विड्रॉल हो गई और पुलिस ने चुप्पी साध ली थी।
तब से लेकर अब तक टीआई पटेल बिना डिगे, बिना हिले अंगद की पांव की तरह कुर्सी पर जमे रहे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचते ही तस्वीर बदल गई।
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
13 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान जस्टिस एहसानुद्दीन अमानउल्ला और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने पूरे मामले को बेहद गंभीर मानते हुए तीखी टिप्पणी की।
कोर्ट ने शासकीय अधिवक्ता को निर्देश दिए कि शासन और पुलिस कमिश्नर को तुरंत सूचित किया जाए।संबंधित टीआई इंद्रमणि पटेल को बिना देरी लाइन अटैच किया जाए।
आदेश अपलोड होने का इंतजार न किया जाए।अगले आदेश तक उन्हें किसी भी थाने में कोई काम न दिया जाए।कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि इस आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित किया जाए।
कैसे हुआ मामले का खुलासा
यह पूरा मामला अनवर हुसैन की जमानत याचिका के दौरान उजागर हुआ। पुलिस ने हाईकोर्ट में हुसैन के खिलाफ चार की जगह आठ आपराधिक मामले दर्शाए, जिसके चलते उसे जमानत नहीं मिल सकी।
जब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो पुलिस ने सफाई दी कि एक ही नाम के आरोपी होने से गलती से आठ केस दर्ज दिखा दिए गए।लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया और इसे गंभीर लापरवाही माना।
इसी केस में असद वारसी इंटरविनर बने और थाने में चल रहे पॉकेट गवाहों के खेल को अदालत के सामने रखा।इंटरविनर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े ने कोर्ट को बताया कि 25 नवंबर को पॉकेट गवाहों का मुद्दा पहले ही सामने आ चुका था।इसके बावजूद 30 नवंबर को उसी केस में फिर पॉकेट गवाह पेश किए गए।इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई थी।
पुलिस की ओर से कोर्ट में शपथपत्र देकर कहा गया कि टीआई के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।लेकिन याचिकाकर्ता के अधिवक्ता रितम खड़े ने इस शपथपत्र पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि यहसिर्फ आंखों में धूल झोंकने जैसा है, जबकि मामला सख्त कार्रवाई का है।कोर्ट ने इन आपत्तियों को रिकॉर्ड में लेते हुए अगली सुनवाई में और विस्तृत जवाब मांगा है।
अब पूरे सिस्टम पर सवाल
सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद अब यह मामला सिर्फ एक टीआई तक सीमित नहीं रहा।सीपी, एडिशनल डीसीपी और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली भी सीधे सवालों के घेरे में है।अब देखना यह होगा कि अंगद की पांव की तरह जमे रहे अफसर पर कार्रवाई यहीं थमेगी या मिसाल बनेगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!