गाड़ी चोरी के ‘डॉक्टर’ चढ़े पुलिस हत्थे: लक्झरी चोरी की गाड़ियों का रूप रंग बदलकर गुजरात में करते थे मादक पदार्थों की तस्करी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया पुलिस के हत्थे ऐसे चोर लगे हैं, जिन्हें गाड़ी चुराकर उसका पूरा हुलिया बदलकर मादक पदार्थों की तस्करी में लगाने का डॉक्टर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। राजस्थान के ये चोर इंदौर और अन्य बड़े शहरों से लक्झरी कार चुराकर उसे गुजरात में मादक पदार्थों की तस्करी में लगा देते थे।
हालांकि ये बदमाश पुलिस से बचकर भागनें में गुजरात में ही पकड़े गए थे। पुलिस ने गिरफ्तार दो बदमाशों की निशानदेही पर उनके तीसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी की दो लक्झरी गाड़ियां बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर 2025 को कनाड़िया मेन रोड से लगे संचार नगर में परसुराम मंदिर के पीछे खड़ी प्रॉपर्टी ब्रोकर राहुल जाट की हेरियर कार एमपी07 झेडई 6476 चोरी हो गई थी। साथ ही एक अन्य फॉर्चुनर कार भी चोरी हुई थी। चोर अपनी कार से आए थे और दोनों कार चुराकर ले गए थे।
कनाड़िया पुलिस केस दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरों की तलाश में थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े थे। इस बीच 30 जनवरी की रात गुजरात के महिसागर जिले के लुनावाड़ा तालुका थाना की पुलिस चैकिंग में लगी थी कि वहां से सफेद रंग की हैरियर कार जीजे18 बीएन 5105 का गुजरना हुआ।
शंका होने पर पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो उसमें सवार दो युवकों ने कार दौड़ा दी। सूचना पर गुजरात क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी भी कार के पीछे लग गई। करीब 30 किलोमीटर कार दौड़ाने के बाद एक मोड़ पर कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकराकर पलटी खाकर पुलिया पर लटक गई।
बदमाशों के भागने से पहले ही पुलिसकर्मियों ने कार में सवार जालौर (राजस्थान) के राहुल पिता सोहनलाल विश्नोई व कैलाश शंकरभाई विश्नोई को दबोच लिया। तलाशी में कार से भोपाल और इंदौर से चोरी गई कारों की नंबर प्लेट निकली।
फर्जी नंबर चढ़ाकर बनवा लेते थे फॉस्ट टैग
पूछताछ में राहुल और कैलाश ने बताया कि वह राजस्थान से स्वयं की कारों से चोरी करने एमपी जाते थे। उनके निशाने पर हाई स्पीड और हैवी इंजन की गाडियां रहती थी। उनके गिरोह का थाना धोरिमिन्ना जिला बाड़मेर राजस्थान स्थित शिवम मोटर बॉडी एवं डेंटिंग पेंटिंग नाम से गैराज हैं, जिसमें चोरी की गाडियों का रंग-रौंगन कर हुलिया बदल देते थे।
बाद में उसके इंजन नंबर व चैचिस नंबर बदल कर विभिन्न राज्यों के आरटीओ नंबर की प्लेट लगाकर फर्जी नंबरों प्लेटो के आधार पर फास्ट टैग बनवा लेते थे। ताकि उक्त वाहनों को टोल प्लाजा से पर निकालकर गुजरात में शराब तस्करी करना आसान हो सके। रिमांड पर पूछताछ के बाद गुजरात पुलिस ने कनाड़िया पुलिस को वाहन चोरी में आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर दी।
सूचना पर एसआई दीपक पालिया, हेड कांस्टेबल शिवकुमार यादव (2915), आरक्षक ओमप्रकाश नवरिया (2635), विजय यादव (2233) राकेश सिंह (2163) की टीम महिसागर, गुजरात पहुंची। रिमांड पर इंदौर लाने के बाद की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी प्रकाश सिया और सुरेश का नाम लिया। बताते हैं इन दोनों को जेल भिजवाने के बाद पुलिस ने बताए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है।
संबंधित समाचार

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!