गांजा तस्करी का खुलासा: स्टूडेंट बनकर करते थे सप्लाई; युवक-युवती गिरफ्तार, बैग में किताबों की तरह रखे थे पैकेट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
क्राइम ब्रांच और बरगी पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिस को चकमा देने के लिए स्टूडेंट जैसे बैग लेकर घूम रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 11 किलो 184 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 59 हजार 200 रुपए बताई गई है।
घेराबंदी कर पकड़ लिया
पुलिस के मुताबिक दोनों बरगी बायपास स्थित नेचर ढाबे के सामने साईं टी स्टॉल के पास संदिग्ध हालत में खड़े थे। सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों के पास नीले रंग के बैग थे।
बैग में किताबों की तरह छिपाकर रखा था गांजा
इनमें से एक बैग पर 'आकाश बायजूस' लिखा था। गांजे के पैकेट बैग में इस तरह रखे गए थे कि पहली नजर में वे पढ़ाई का सामान नजर आएं। तलाशी लेने पर दोनों बैग से तीन-तीन पैकेट मिले, जिनमें कुल 11.184 किलो गांजा बरामद हुआ।
दोनों आरोपियों की पहचान
पुलिस ने युवती की पहचान संध्या सरोते (19) निवासी शाहपुर और युवक की पहचान हिमांशु बावरिया (22) निवासी गोरखपुर के रूप में की है। पुलिस ने गांजे के अलावा दोनों बैग, दो कंबल और एक मोबाइल भी जब्त किया है।
मामला दर्ज
दोनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!