मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक: 19810 करोड़ के जनहित व विकास कार्यों को मंजूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 19 हजार 810 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, बुनियादी ढांचा और सामाजिक योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें 8 नए वन स्टॉप सेंटर के संचालन को स्वीकृति दी गई है।
यह सेंटर मैहर, मऊगंज, पांढुर्ना, धार के मनावर व पीथमपुर एवं इंदौर के लसूड़िया व सांवेर, झाबुआ के पेटलावाद में खोले जाएंगे। साथ ही कैबिनेट ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना एवं महिला हेल्प्लाइन-181 योजना के संचालन तथा आगामी पांच वर्षों तक निरंतरता के लिए 240.42 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी हैं।
सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना- मंत्रिमंडल ने सागर जिले के लिए 286.26 करोड़ रुपए की ‘मिडवासा मध्यम सिंचाई परियोजना’ को स्वीकृति दी।
इस परियोजना से लगभग 7200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं को निरंतर जारी रखने 10,801 करोड़ रुपए मंजूर किए गए है। ताकि प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा सके।
नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए 1674 करोड़
केंद्र सरकार की सहायता से नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की योजना को आगामी पांच वर्षों तक चलाए जाने के लिए 1674 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को 31 मार्च, 2031 तक निरंतर रखने के लिए 1005 करोड़ का अनुमोदन किया गया है।
वहीं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री पोषण शक्ति एवं मध्यान्ह भोजन समेत विभिन्न योजनाओं/ कार्यक्रमों के सुचारु संचालन एवं निरंतरता के लिए 3553.57 की स्वीकृति प्रदान की गई है।
कृषि और उत्पादन में बढ़ोतरी
बैठक में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरण मेकेनाइजेशन के लिए 2250 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसका उद्देश्य कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा, ग्रामीण युवाओं के माध्यम से कस्टम हायरिंग केंद्रों की स्थापना, नरवाई प्रबंधन, वन पट्टा धारियों के लिए हस्तचलित/ बैलचलित कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़कर 9.4 लाख लीटर से 12.4 लाख लीटर तक पहुंच गया है, जो लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!