खबर
Top News

बिल्डर, डेवलपर और कॉलोनाइजर तक दहशत में: टीम ने दस्तावेज सहित कंप्यूटर व मशीनें की जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जनवरी 2026, 1:35 pm
शेयर करें:
बिल्डर, डेवलपर और कॉलोनाइजर तक दहशत में

शुक्रवार से सोमवार रात तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई... इन्फ्रास्ट्रक्चर कारोबारी बीआर गोयल के यहां आयकर के छापे में बड़ी गड़बड़ियों का खुलासा होने की संभावना

बिल्डर के आलीशान ऑफिस में छापा, कागजों में दबा निकला काला सच

जहां मुनाफे की इमारत खड़ी थी, वहीं गड़बड़ियों की नींव मिली

सरकारी ठेकों से निजी खजाने तक, आयकर को मिले अहम सुराग

इंदौर के रियल एस्टेट में हड़कंप, एक छापे से कई चेहरे होंगे बेनकाब

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बीआर गोयल समूह का अग्रसेन चौराहा से सपना-संगीता की ओर जाने वाले मार्ग पर विशाल ऑफिस है। अग्रवाल समाज के तमाम बड़े लोगों का पैसा और सहयोग इस समूह के कामों में लगा है। बताया जाता है इंदौर ही नहीं, अन्य शहरों के कई धनाढ्यों का पैसा भी इस समूह के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में लगा है और भारी-भरकम मुनाफा कमा रहे हैं।

कई चार्टर्ड अकाउंटेट्स भी इस समूह से जुड़े हैं। शुक्रवार अलसुबह आयकर विभाग की टीम यहां पहुंची और ताबड़तोड़ सर्चिंग शुरू की, जो रविवार तक चली। इस दौरान बड़ी मात्रा में ऐसे दस्तावेज मिले, जिनसे गड़बड़ियों का पता चलता है।

इसके बाद रविवार व सोमवार रात विभाग के अधिकारियों की टीम दस्तावेज लेकर रवाना हो गई। कार्रवाई के दौरान आयकर टीम ने न केवल सीसीटीवी कैमरे बंद करवाए, बल्कि बाहर की लाइट भी ऑफ करवा दी गई थी। अब इन दस्तावेजों की जांच कर पता लगाया जाएगा कि कहां, कब, कितनी और कैसे गड़बड़ी की गई।

डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच
आयकर अधिकारियों की टीमों ने सुबह ऑफिस और कंपनी डायरेक्टर से जुड़े परिसरों में छापा मारकर दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। सर्चिंग का केंद्र बीआर गोयल इन्फ्रास्ट्रक्चर का सपना-संगीता रोड स्थित कार्यालय ही था।

अधिकारियों ने फर्म के अकाउंट्स, प्रोजेक्ट फाइल्स, बैंक ट्रांजैक्शन, बिलिंग और डिजिटल डेटा दो दिन तक खंगाला और फिर जब्त कर लिया। लैपटॉप, हार्ड डिस्क और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी गहन जांच की जा रही है। विभाग की नजर खासतौर पर सरकारी सड़क निर्माण ठेकों, भुगतान प्रक्रिया और खर्चों के मिलान पर बताई जा रही है।

सूत्र बताते हैं इनकम टैक्स विभाग को कंपनी के कामकाज से जुड़े बड़े वित्तीय लेन-देन, आय-व्यय के असंतुलन और टैक्स से संबंधित संभावित गड़बड़ियों की जानकारी मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर छापा डाला गया। आईटी विभाग यह जानने की कोशिश कर रहा है कि क्या कंपनी ने आय छिपाई? क्या खर्चों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया? क्या सरकारी ठेकों से जुड़ी भुगतान प्रक्रिया में कोई अनियमितता हुई? इन सभी बिंदुओं पर दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है।

ये भी हैं शक के घेरे में
अधिकारियों का कहना है जांच पूरी होने के बाद ही खुलासा होगा। फिलहाल सर्चिंग की प्रक्रिया जारी है और इसमें अभी समय लग सकता है। उधर, इस छापे के बाद से शहर के उन बिल्डरों, डेवलपरों, कॉलोनाइजरों में भी दहशत की स्थिति है, जिन्होंने प्लॉट-जमीन की धोखाधड़ी की। उन पर भी विभाग की निगाह है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उनके यहां भी आयकर विभाग छापामार कार्रवाई कर सकता है।

शहर के ख्यात बिल्डर और डेवलपर बीआर कंस्ट्रक्शंस के सपना-संगीता रोड स्थित ऑफिस पर शुक्रवार अलसुबह पड़े आयकर छापे के दौरान बड़ी मात्रा में गड़बड़ियां मिली हैं।

सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों ने देर रात बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए और वाहनों में भरकर ले गए। इस कार्रवाई से शहर के अन्य बिल्डर, डेवलपर और कॉलोनाइजर तक दहशत में हैं।

बहुत फैला है कारोबार... बीआर गोयल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड इंदौर की जानी-मानी निर्माण कंपनियों में शामिल है। इसकी स्थापना वर्ष 1986 में हुई थी। 2005 में यह प्राइवेट लिमिटेड बनी और बाद में पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप में परिवर्तित हुई।

कंपनी का कार्यक्षेत्र केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है। यह सरकारी सड़क और राजमार्ग निर्माण, पुल और भवन निर्माण, रेडी मिक्स कंक्रीट की सप्लाई, टोल कलेक्शन प्रोजेक्ट्स इंदौर में बीआरजी हिल व्यू जैसे आवासीय प्रोजेक्ट्स आदि कई बड़े सेक्टर्स में सक्रिय है। कंपनी देश के विभिन्न हिस्सों में इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 16 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 16 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 16 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 17 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 17 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 17 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 17 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 17 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 17 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 17 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 17 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 17 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 18 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 18 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 18 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 18 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 18 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!