खबर
Top News

दबंग दुनिया की आड़ में काले-सफेद का कारोबार: चार्जशीट में गुटखा माफिया किशोर वाधवानी का बड़ा खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जनवरी 2026, 2:04 pm
शेयर करें:
दबंग दुनिया की आड़ में काले-सफेद का कारोबार

ईडी का शिकंजा और कसा, मनी लांड्रिंग केस में विशेष अदालत ने लिया संज्ञान

एलोरा टोबैको से कमाई, अखबार में लगाई सफेदी, बढ़ी मुश्किलें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गुटखा माफिया किशोर वाधवानी और उसके रिश्तेदारों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इंदौर द्वारा दर्ज मनी लांड्रिंग के मामले में विशेष न्यायालय (पीएमएलए) ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए नियमित सुनवाई शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। कोर्ट के इस फैसले के बाद वाधवानी परिवार के खिलाफ कानूनी शिकंजा और कस गया है।

ईडी ने यह चार्जशीट 30 अक्टूबर को कोर्ट में पेश की थी, जिस पर 12 जनवरी को विशेष कोर्ट ने संज्ञान लिया। इस प्रकरण में किशोर वाधवानी, नितेश वाधवानी, पूनम वाधवानी और दबंग दुनिया पब्लिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया गया है। ईडी का आरोप है कि सभी ने मिलकर काली कमाई को वैध दिखाने की सुनियोजित साजिश रची।

एलोरा टोबैको से अवैध कमाई
ईडी के अनुसार आरोपितों ने एलोरा टोबैको कंपनी लिमिटेड के माध्यम से अवैध रूप से सिगरेट का निर्माण और बिक्री की। इस अवैध कारोबार से करोड़ों रुपए की कमाई की गई, जिसे बाद में दबंग दुनिया अखबार की आड़ में सफेद करने की कोशिश की गई।

जांच में खुलासा हुआ कि टैक्स चोरी और काली कमाई छिपाने के लिए अखबार का सर्कुलेशन बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया। विज्ञापन के नाम पर नकली बिल और टैक्स इनवॉइस बनाए गए। पैसों को अलग-अलग खातों और लेन-देन में घुमाकर मनी लांड्रिंग की पूरी चेन तैयार की गई। ईडी का दावा है कि इस प्रक्रिया से सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचाया गया।

प्रेस के नाम पर खेल
ईडी ने कोर्ट के समक्ष यह भी स्पष्ट किया कि एलोरा टोबैको और दबंग दुनिया पब्लिकेशंस के बीच सीधा और गहरा संबंध है। जांच में पाया गया कि तंबाकू उत्पाद ढोने वाले वाहनों पर अखबार के प्रेस स्टिकर लगाए गए थे। वाहनों के ड्राइवरों के पास मीडिया आईडी कार्ड थे। इसका मकसद जांच और चेकिंग से बचना था। ईडी के मुताबिक यह सब अवैध कारोबार को मीडिया संस्थान की आड़ में सुरक्षित रखने की रणनीति का हिस्सा था।

फर्जी विज्ञापन और सर्कुलेशन
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि दबंग दुनिया अखबार में ऐसे विज्ञापन दिखाए गए, जिनका कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं था। विज्ञापनों के नाम पर बड़ी रकम खर्च दिखाकर टैक्स देनदारी कम की गई। साथ ही अखबार का सर्कुलेशन वास्तविकता से कई गुना ज्यादा दर्शाया गया।

ईडी के अनुसार यह पूरा तंत्र कालेधन को वैध रूप देने के लिए तैयार किया गया था। ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि वाधवानी ने अवैध सिगरेट कारोबार से 11.66 करोड़ से अधिक की आय की। अब तक 11.33 करोड़ की संपत्तियों पर प्रोविजनल अटैचमेंट की कार्रवाई की जा चुकी है। अन्य संपत्तियों की पहचान और कुर्की की प्रक्रिया जारी है।

2000 करोड़ की जीएसटी चोरी
इससे पहले जीएसटी विभाग भी एलोरा टोबैको के खिलाफ अवैध सिगरेट कारोबार और टैक्स चोरी के मामले में करीब 2000 करोड़ रुपए की डिमांड खड़ी कर चुका है।

अब उठ रहे ये बड़े सवाल
यह मामला अब केवल किशोर वाधवानी परिवार तक सीमित नहीं रहा।

सवाल यह है कि-
अखबार की आड़ में काले कारोबार का खेल कब से चल रहा था?

संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता
Top News

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

about 10 hours ago
‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’
Top News

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 10 hours ago
अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी
Top News

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

about 10 hours ago
बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह
Top News

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

about 10 hours ago
निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी
Top News

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

about 10 hours ago
शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार
Top News

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

about 11 hours ago
कूनो से निर्वा लापता
Top News

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

about 11 hours ago
सरकारी राशन का खेल पकड़ा
Top News

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

about 11 hours ago
पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला
Top News

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

about 11 hours ago
वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’
Top News

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

about 11 hours ago
एच1एन1 को लेकर अलर्ट
Top News

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

about 12 hours ago
पुलिस में बड़ा फेरबदल
Indore

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

about 12 hours ago
टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन
Top News

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

about 12 hours ago
शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं
Top News

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

about 12 hours ago
ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल
Top News

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

about 13 hours ago
अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम
Top News

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

about 13 hours ago
पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध
Top News

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

about 13 hours ago
कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

about 14 hours ago
राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत
Top News

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

about 14 hours ago
बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत
Top News

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!