बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: सात सीटों पर किया मुख्यमंत्री ने प्रचार; इतनी सीटों पर जीते उम्मीदवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। 294 सीटों वाली बंगाल विधानसभा में भाजपा ने पहली बार 206 सीटें जीतकर सत्ता पर कब्जा जमाया है। इस शानदार जीत में मध्यप्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी पूरी ताकत झोंकी और प्रदेश का नाम रोशन किया।
मोहन यादव का दमदार प्रदर्शन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बंगाल चुनाव प्रचार में सात विधानसभा सीटों पर जनसभाएं कीं। इनमें से छह सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जिससे उनका स्ट्राइक रेट 86 प्रतिशत रहा जो किसी भी स्टार प्रचारक के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जाती है।
बांकुरा से हुई विजय अभियान की शुरुआत
सीएम मोहन यादव का बंगाल चुनावी अभियान 2 अप्रैल को बांकुरा जिले से शुरू हुआ। उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन में हिस्सा लिया और संयुक्त जनसभा को संबोधित किया। यह क्लस्टर आगे चलकर भाजपा के लिए सबसे मजबूत साबित हुआ बांकुरा जिले की सभी सीटें भाजपा की झोली में आईं।
मेदिनीपुर में बड़ी जीत, कमरहाटी में झटका
18 अप्रैल को सीएम ने कोलकाता और मेदिनीपुर में प्रचार किया। मेदिनीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष ने टीएमसी उम्मीदवार को 30,000 से अधिक मतों के बड़े अंतर से पराजित किया जो इस चुनाव की सबसे चर्चित जीतों में से एक रही। वहीं कोलकाता की कमरहाटी सीट पर भाजपा उम्मीदवार अरुप चौधरी टीएमसी प्रत्याशी से चुनाव हार गए। यह सीएम के प्रचार अभियान की इकलौती हार रही।
पांच दिग्गजों को मिली थी जिम्मेदारी
BJP ने बंगाल चुनाव में मध्यप्रदेश के चुनिंदा और वरिष्ठ नेताओं को ही मैदान में उतारा। सीएम डॉ. मोहन यादव के अलावा जिन नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई, उनमें शामिल थे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधायक रामेश्वर शर्मा, मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और राज्यसभा सांसद डॉ. उमेश नाथ महाराज। इन सभी नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसभाएं कर BJP के पक्ष में माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!