रिश्तों में कड़वाहट हैवान बना पति: संबंध बनाने से इनकार करती थी पत्नी; उतारा मौत के घाट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले वर्ष सालभर में 65 हत्याओं से शहर दहला, जो कि 2023 (51) व 2024 (62) की तुलना में ज्यादा थीं। खास बात यह कि पिछले साल हुई हत्याओं में डेढ़ दर्जन मामले ऐसे थे, जिनमें पति ने पत्नियों को चरित्र शंका, अवैध संबंध व तात्कालिक कारणों से मौत के घाट उतारा था।
हालांकि 31 की रात जन्मदिन की पार्टी में हुई युवक की पहली हत्या के बाद कल दूसरी हत्या हो गई। इस मर्तबा एक पति ने पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वह उसके साथ संबंध नहीं बनाती थी।
एरोड्रम टीआई तरुण सिंह भाटी के मुताबिक शुभम नगर निवासी सुमित्रा चौहान की उसके घर में संदिग्ध मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। संदेह के आधार पर पति माधव चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पहले तो वह इधर-उधर की बातें बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा,जब सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बताया कि लंबे समय से उसके और पत्नी के बीच रिश्तों में तनाव चल रहा था।
7-8 साल से नहीं बना रही थी संबंध
माधव ने पुलिस को अंतरंग बातों का जिक्र करते हुए बताया कि उसके पत्नी सुमित्रा से दो बच्चे हैं, लेकिन बीते 7-8 सालों से पत्नी उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था। कई बार तो नौबत मारपीट तक जा पहुंची। कल वह पत्नी के साथ घर में अकेला था।
उसने पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और नौबत मारपीट तक जा पहुंची। गुस्से में उसने पत्नी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के इकबाले जुर्म के बाद उसकी गिरफ्तारी ले ली है। घटना स्थल का मौका नक्शा भी बना लिया है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!