खबर
Indore

सरकारी जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा: स्कूल के लिए आरक्षित जमीन 3.90 करोड़ में बेची; ईओडब्ल्यू ने पांच पर दर्ज किया केस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अगस्त 2026, 8:27 pm
शेयर करें:
सरकारी जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल की पटेल नगर कॉलोनी में सरकारी और सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित जमीन को निजी बताकर बेचने का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने जांच के बाद कॉलोनाइजर कंपनी के निदेशक समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि स्कूल, पार्क, सड़क और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के लिए आरक्षित जमीन का निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया।

स्कूल के लिए आरक्षित 1.21 एकड़ जमीन 3.90 करोड़ में बेची
ईओडब्ल्यू की जांच के मुताबिक पटेल नगर कॉलोनी करीब 90 एकड़ जमीन पर विकसित की गई है। स्वीकृत नक्शे में कई हिस्से स्कूल, पार्क और खुली जगह के लिए आरक्षित थे। इनमें से करीब 1.2125 एकड़ जमीन स्कूल के लिए आरक्षित थी।

आरोप है कि कॉलोनाइजर कंपनी के निदेशक अनुज गोवर ने इस जमीन को निजी बताकर 27 नवंबर 2024 को जय प्रताप सिंह यादव और अभिषेक आनंद को 3.90 करोड़ रुपए में बेच दिया। जांच में जमीन के स्कूल के लिए आरक्षित होने की बात सामने आई है।

बुजुर्ग महिला के प्लॉट में भी कथित फर्जीवाड़ा
जांच के दौरान कॉलोनी के एक अन्य प्लॉट का मामला भी सामने आया। वर्ष 1978 में एक महिला के नाम दर्ज इस प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं होने पर परिवार ने उपभोक्ता आयोग का रुख किया था। आयोग ने कंपनी को ब्याज सहित राशि लौटाने का आदेश दिया था, लेकिन परिवार ने रकम के बजाय प्लॉट की मांग की।

ईओडब्ल्यू के मुताबिक, इसी दौरान कथित तौर पर दो फर्जी दावेदार खड़े कर सिविल कोर्ट में विवाद खड़ा किया गया। बाद में उन्हीं दावेदारों से समझौता कर प्लॉट को असली आवंटी की जानकारी के बिना मनीष नायक और प्रेमानंद नायक को 1.10 करोड़ रुपए में बेचने का आरोप है।

पार्क, सड़क और कुएं की जमीन भी जांच के दायरे में
ईओडब्ल्यू को जांच में कॉलोनी में पानी की सप्लाई के लिए बनाए गए कुएं की जमीन के सौदे की जानकारी भी मिली है। इसके अलावा सड़क, सीवर, नाली और पार्क के लिए आरक्षित जमीन के निजी इस्तेमाल के आरोपों की भी जांच की जा रही है।ईओडब्ल्यू के अनुसार, स्कूल के लिए आरक्षित जमीन पर व्यावसायिक निर्माण की अनुमति लेने का प्रयास भी किया जा रहा था।

नगर निगम ने पहले ही जताई थी आपत्ति
जांच में सामने आया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम भोपाल ने समाचार पत्रों में सार्वजनिक सूचना जारी कर आपत्ति दर्ज कराई थी। शासन स्तर पर हुई समीक्षा बैठक में भी मामले को गंभीर मानते हुए कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

पांच आरोपियों पर केस, जांच जारी
ईओडब्ल्यू ने जांच के आधार पर कॉलोनाइजर कंपनी के निदेशक अनुज गोवर समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2), 229(2), 316(5) और 318(2) के तहत अपराध क्रमांक 91/2026 दर्ज किया है। मामले में दस्तावेजों और जमीन से जुड़े अन्य लेनदेन की जांच जारी है।


संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या
Top News

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

about 6 hours ago
सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

about 8 hours ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

about 9 hours ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

about 9 hours ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 9 hours ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 9 hours ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 9 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 9 hours ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 10 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 10 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 10 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 10 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

about 10 hours ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

about 10 hours ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

about 10 hours ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

about 11 hours ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

about 11 hours ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 11 hours ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!