बीडीडीएस टीम ने पुलिस, सुरक्षा गार्ड की तैयारी को परखा: सी-21 मॉल में की गई मॉकड्रिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने उन हालात की भी तैयारी शुरू कर दी है, जिनमें एक छोटी-सी लापरवाही बड़े खतरे का कारण बन सकती है। भीड़भाड़ वाले मॉल में अचानक बम की धमकी मिले या कोई संदिग्ध वस्तु नजर आए तो भगदड़ के बजाय किस तरह हालात को काबू में रखा जाए।
इसकी जमीनी परीक्षा पुलिस ने कल सी-21 मॉल में ली। यहां बीडीडीएस टीम ने बम थ्रेट मॉकड्रिल कर पुलिस, सुरक्षा गार्ड और मॉल स्टाफ की तैयारी को परखा।
स्वतंत्रता दिवस सहित महत्वपूर्णं आयोजनों को देखते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट लगातार संवेदनशील और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा कर रहा है। इसी क्रम में 11 अगस्त को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सी-21 मॉल में बम होने संबंधी मॉकड्रिल की गई।
बीडीडीएस प्रभारी खालिद मुश्ताक के नेतृत्व में टीम ने विजय नगर पुलिस, मॉल के सुरक्षा स्टाफ और विभिन्न शोरूम के कर्मचारियों को साथ लेकर आपातस्थिति में की जाने वाली कार्रवाई का व्यावहारिक अभ्यास कराया। संदिग्ध अथवा लावारिस वस्तु दिखाई देने पर सबसे पहले क्षेत्र को सुरक्षित करना, लोगों को दूर रखना और प्रोटोकॉल के तहत पुलिस व विशेषज्ञ टीम को सूचना देने की प्रक्रिया को मौके पर परखा गया।
स्टाफ को दिए सुरक्षा के गुर
पुलिस और बीडीडीएस टीम ने मॉल प्रबंधन, सुरक्षाकर्मियों तथा शोरूम कर्मचारियों से संवाद किया। उन्हें बताया किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने पर घबराने के बजाय तत्काल निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया अपनाएं। वस्तु को छूने या उसके आसपास भीड़ जमा करने से बचना, क्षेत्र को सुरक्षित रखना और पुलिस को सूचना देना सबसे महत्वपूर्णं कदम हैं।
मॉकड्रिल का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था दिखाना नहीं, बल्कि वास्तविक आपात स्थिति में पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित संस्थानों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और सही प्रक्रिया कितनी प्रभावी है, इसे मौके पर परखना है। स्पष्ट है स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर की सुरक्षा में किसी भी संभावित खतरे के लिए सिस्टम को अलर्ट मोड पर रखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!