दुष्कर्म व ब्लैकमेल केस के आरोपी की जमानत खारिज: करीब दो माह से जेल में बंद है आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी जैसे गंभीर आरोपों से घिरे आरोपी आमिर अली को सत्र न्यायालय से राहत नहीं मिली। अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (ओएडब्ल्यू) अनीता सिंह ने जमानत आवेदन पर सुनवाई करते हुए आरोपी की पहली जमानत याचिका निरस्त कर दी।
न्यायालय ने मामले की गंभीरता, पीड़िता के बयान और केस डायरी में दर्ज तथ्यों को देखते हुए जमानत के पर्याप्त आधार नहीं माने।
जानकारी के मुताबिक ऑटो डील व्यवसायी आमिर अली (33) निवासी खजराना को पुलिस ने 30 नवंबर को गिरफ्तार किया था। जेल में बंद आरोपी की ओर से दलील दी गई कि घटना पुरानी है और केस करीब साढ़े तीन साल बाद दर्ज कराया गया। सारे आरोप निराधार हैं।
जान से मारने की धमकी दी: पीड़िता ने बताया कि उसके परिचित मोहित उर्फ सूफीयान ने पहले दोस्ती कर संबंध बनाए और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बाद में आमिर उर्फ गोल्डन ने भी उन्हीं वीडियो का हवाला देकर धमकाया और होटल ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता ने मारपीट, पैसे की उगाही और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के भी आरोप लगाए हैं। आरोपी पर करीब एक लाख रुपए लेने और जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई है।
आरोपी को रिहा करने से जांच व न्याय प्रक्रिया हो सकती है प्रभावित
सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक ने जमानत का विरोध किया। केस डायरी, पीड़िता के बयान और दस्तावेजों के आधार पर न्यायालय ने माना कि आरोपों की प्रकृति गंभीर है और आरोपी को रिहा करने से जांच व न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
सहआरोपी के विदेश चले जाने के तथ्य को भी ध्यान में रखा गया। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद अदालत ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जमानत देने का आधार नहीं बनता, इसलिए आवेदन निरस्त किया जाता है। आदेश की प्रति संबंधित थाना व न्यायालय को भेजी गई है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!