कम से कम फांसी हो: मैं राजी हो जाऊंगा; राजवाड़ा पर बेटे की हत्या की श्रद्धांजलि सभा में बोले कव्वाल पिता
KHULASA FIRST
संवाददाता

मामला 13 वर्षीय बच्चे की गलत न करने देने पर हत्या का
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों एमआईजी थाना क्षेत्र में हुई 13 वर्षीय बच्चे की नृशंस हत्या के मामले में कल शहरवासियों में आक्रोश देखने को मिला। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में श्रीनगर कांकड़ के रहवासी और मृत बच्चे के स्कूली साथी राजवाड़ा पर जमा हुए और दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति की कामना की।
इस दौरान पूछे जाने पर मृतक के पिता ने दो टुक शब्दों में कहा कि हत्यारे को फांसी से भी बड़ी कोई सजा हो तो दी जाए, लेकिन कम से कम उसकी फांसी पर मैं राजी हो जाऊंगा।
उल्लेखनीय है कि 30 जनवरी की देर शाम श्री नगर कांकड़ स्थित श्रीदेवी अपार्टमेंट की पांचवे माले पर क्षेत्र के ही रहने वाले एक प्रसिद्ध कव्वाल के 13 वर्षीय बेटे की नृशंस हत्या हो गई थी। 21 वर्षीय आरोपी रेहान ने गलत नहीं करने देने पर उसे मौत के घाट उतार दिया था।
बाद में पिता अब्दुल शाकीर उर्फ बंटी, ताऊ अब्दुल रहमान पिता अब्दुल हक की मदद से शव को घर की पलंग पेटी में छिपा दिया। पुलिस ने रेहान और उसकी मां शहजादी बी सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया, लेकिन बेटे को खोने वाले परिजन के घाव अब तक नहीं भरे।
कल राजवाड़ा पर सुदामा नगर से संचालित संत रामानंद सरस्वी सीधा रास्ता आश्रम की ओर से मृत बच्चे के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें बच्चे के परिजन, श्रीनगर कांकड़ के रहवासी और बच्चे के स्कूली साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
ज्यादातर के हाथों में तख्तियां थी जिनमें से कुछ पर शहर वासियों मेरी क्या गलती थी। कुछ पर बच्चे का नाम और उसके लिए न्याय की मांग संबंधी बातें लिखी थी। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति की कामना की।
मेरी तो आवाज ही चली गई...
इस मौके पर बेटे को याद करते हुए कव्वाल पिता ने कहा कि जैसे मैंने अपना बेटा खोया है। वैसे किसी का बेटा ना जाए। लोग अपने बच्चों को लेकर अवेयर और सजग हो जाए। हम भी पूरी कोशिश करते और अवेयर होते तो शायद आज मेरा बेटा भी जिंदा होता।
पृथम दृष्टया तो ये बात ही सामने आई है कि आरोपी ने नशे की हालत में मर्डर किया है और उसके परिवार ने उसका साथ दिया है। मामला विवेचना में हैं और फिर कोर्ट जाएगा। मैं हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा चाहता हूं। फांसी से ज्यादा कुछ हो सकता है तो ठीक नहीं तो कम से कम फांसी पर मैं राजी हो जाऊंगा।
हम आर्टिस्ट लोग हैं। मेरी तो जैसे आवाज ही चली गई। देखें लोगों की तालियां क्या कहती है। लोग किस तरह मुझे आवाज देते हैं। अगर मेरे फेंस चाहेंगे तो फिर में कोशिश करूंगा। फिलहाल मेरा मन स्थिर नहीं है। तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!