रेवती रेंज का आशा हॉल चर्चा में: मंत्री का स्थायी निवास नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रेवती रेंज पर दो वर्ष पूर्व लगाए गए पौधों में से 13.50 लाख के वृक्ष बन जाने के बने विश्व रिकाॅर्ड के लिए देशभर में सुर्खियों में आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा यहां बनवाए गए आशा हॉल की जमकर चर्चा हो रही है।
कहा जा रहा है कि वे पितृ पर्वत की तरह यहां अपना निवास बना सकते हैं, लेकिन उनके साथियों का कहना है कि ऐसा नहीं है। ये टीनशेड का हॉल है, जो रेवती रेंज में लगाए गए पौधों की देखभाल के लिए अस्थायी तौर पर बनवाया गया है। हालांकि, ये कब तक रहेगा तय नहीं है।
इस स्थान से दो विभाग जुड़े हैं। नगर निगम ने यहां पौधारोपण के लिए पानी की व्यवस्था की है। करीब 12 करोड़ की लागत से कबीटखेड़ी ट्रीटमेंट प्लांट से 8 किमी लंबी रियूज लाइन रेवती रेंज तक डाली गई है, जहां बड़ी टंकी भी बनाई गई है, जहां से पौधों को पानी दिया जाता है।
उद्यान अधिकारी शांतिलाल यादव ने बताया कि चूंकि जमीन नगर निगम की नहीं है, इसलिए हॉल की परमिशन देने का प्रश्न नहीं उठता। शासन ने जो पैसा यहां के पौधारोपण में पानी देने के लिए दिया था, वो कार्य किया गया है। इसके अलावा, पौधों की देखरेख भी निगम कर रहा है, जिसके लिए पर्याप्त स्टाफ भी तैनात किया गया है।
उधर, जिला वन अधिकारी लाल सुधाकर सिंह का कहना है कि जमीन तो वन विभाग की है, लेकिन उस पर यदि कोई हॉल बना है तो उसकी जानकारी नहीं है। नियम तो ये है कि वन विभाग की जमीन पर कोई स्थायी निर्माण नहीं किया जा सकता। आशा हॉल की जानकारी नहीं है। हो सकता है कि बीएसएफ ने परमिशन दे दी हो, लेकिन फिर भी पक्का निर्माण नहीं हो सकता।
मामले में बीएसएफ का पक्ष भी सामने आया। पीआरओ विपिन ने बताया कि ऐसे किसी हॉल के निर्माण की कोई जानकारी नहीं है। वहां टंकी निगम बना रहा है, जिसकी अनुमति दी है। बिना अनुमति निर्माण बीएसएफ की जमीन पर नहीं हो सकता।
विजयवर्गीय ने पौधारोपण के लिए हॉल बनवाया
क्षेत्र के एक भाजपा नेता जो विजयवर्गीय के पौधारोपण अभियान में भी विभिन्न जिम्मेदारियां संभाले हुए थे, ने बताया कि आशा हॉल का निर्माण पौधारोपण अभियान के दौरान पौधों व उससे संबंधित सामान रखने के लिए अस्थायी तौर पर करवाया गया है।
कोई पक्का निर्माण नहीं है, टीनशेड है। करीब एक हजार स्क्वेयर फीट के हॉल में बैठकें भी होती हैं और अभियान की रूपरेखा भी बनती है। वहां कैलाश विजयवर्गीय का कोई आवास नहीं बन रहा। पितृ पर्वत की बात अलग है, लेकिन यहां का आशा हॉल सिर्फ पौधारोपण अभियान के संचालन के लिए ही है। यहां से आसपास के इलाकों में भी पौधे भेजे जाते हैं।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!