नाम-रिश्तों की दलील दी: पर नहीं पिघली अदालत; गुटखा माफिया किशोर की कोर्ट बदलने की कोशिश नाकाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

नाम-रिश्तों की दलील दी, पर नहीं पिघली अदालत
कहा- जारी रहेगी सुनवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कई आपराधिक मामलों से घिरे ‘गुटखा माफिया’ और टैक्स चौर किशोर वाधवानी को अदालत से बड़ा झटका लगा है। अपने खिलाफ चल रहे गंभीर प्रकरण की सुनवाई से बचने और कार्यवाही को आगे बढ़ने से रोकने के उद्देश्य से दायर की गई कोर्ट ट्रांसफर याचिका को सत्र न्यायालय ने पूरी तरह खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान यह साफ संकेत मिला कि न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयास स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आरोपी किशोर वाधवानी ने सत्र न्यायाधीश अजय श्रीवास्तव की अदालत में आवेदन देकर केस क्रमांक 636/26 की सुनवाई 26वें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शुभ्रा सिंह की कोर्ट से हटाकर किसी अन्य कोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग की थी।
यह मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है, जिसमें आरोपी वाधवानी पर धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ी गंभीर धाराएं 420, 467 और 468 लगी हैं।
अपने आवेदन में वाधवानी ने यह तर्क दिया कि न्यायाधीश शुभ्रा सिंह के दिवंगत पिता न्यायमूर्ति शंभु सिंह से उसके करीबी संबंध रहे हैं। उसने यह भी लिखा कि वह पीठासीन अधिकारी पर कोई आरोप नहीं लगा रहा, लेकिन निष्पक्षता पर कोई सवाल न उठे, इसलिए केस ट्रांसफर कर दिया जाए। कानूनी जानकारों के मुताबिक इस तरह की दलीलें असामान्य हैं और अक्सर सुनवाई टालने की रणनीति के तौर पर देखी जाती हैं।
अदालत में रखे गए तथ्यों से स्थिति साफ
मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश शुभ्रा सिंह ने स्पष्ट किया कि उनके पिता न्यायमूर्ति शंभु सिंह का आवेदक से कभी कोई व्यक्तिगत या पारिवारिक संबंध नहीं रहा। अपने पिता के जीवनकाल में उन्होंने कभी वाधवानी का नाम उनसे नहीं सुना और न ही कभी उसे उनके निवास पर आते-जाते देखा।
न्यायाधीश ने यह भी बताया कि इससे पहले भी वह तथाकथित वाधवानी से जुड़े एक अन्य मामले की सुनवाई कर चुकी हैं, जब वे 2009 से 2012 के बीच सीबीआई की विशेष न्यायाधीश थीं। उस समय इस तरह की कोई आपत्ति नहीं उठाई गई थी।
सुनवाई को प्रभावित करने का प्रयास
कोर्ट को यह भी अवगत कराया गया कि मौजूदा प्रकरण में नियमित सुनवाई हो रही है, लेकिन बार-बार ऐसे तर्क और आवेदन सामने आ रहे हैं, जिनसे कार्यवाही आगे बढ़ने के बजाय बाधित होती है। कोर्ट का रुख साफ रहा कि इस तरह के प्रयासों को प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता।
सभी तथ्यों और दलीलों पर विचार करने के बाद सत्र न्यायालय ने किशोर वाधवानी की कोर्ट ट्रांसफर करने संबंधी याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि मामला अब उसी कोर्ट में और उसी न्यायाधीश के समक्ष आगे बढ़ेगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!