खबर
Top News

धर्मांतरण फंडिंग केस में अनवर कादरी को हाई कोर्ट से राहत: हर रविवार 4 घंटे थाने में देनी होगी हाजिरी; वरना जमानत हो जाएगी निरस्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 फ़रवरी 2026, 3:38 pm
शेयर करें:
धर्मांतरण फंडिंग केस में अनवर कादरी को हाई कोर्ट से राहत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के चर्चित धर्मांतरण फंडिंग मामले में जेल में बंद पूर्व पार्षद अनवर कादरी को आखिरकार हाई कोर्ट से राहत मिल गई। कोर्ट ने कादरी को सशर्त जमानत देते हुए उसकी भूमिका को सीमित माना है। कोर्ट द्वारा रखी शर्त के अनुसार कादरी को हर रविवार दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक संबंधित थाने में हाजिरी देना होगी, अन्यथा उसकी जमानत निरस्त कर दी जाएगी।

मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां 14 जून 2025 को पुलिस ने धर्मांतरण और दुष्कर्म से जुड़े आरोपों में केस दर्ज किया था। युवतियों ने शिकायत में कहा था कि अन्य धर्म से जुड़े युवकों ने उन्हें शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। जांच के दौरान आरोप लगा कि इन युवकों को धर्मांतरण के लिए आर्थिक मदद दी गई, जिसमें अनवर कादरी की भूमिका बताई गई।

पुलिस ने आरोप लगाया था कि कादरी ने इस पूरे मामले में गिरफ्तार आरोपी साहिल को पैसे दिए थे, ताकि धर्मांतरण की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा सके। लंबे समय तक फरार रहने के बाद कादरी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था और वह 29 अगस्त 2025 से जेल में बंद था।

हाई कोर्ट में कादरी की ओर से दलील दी गई कि मुख्य आरोपी साहिल को पहले ही जमानत मिल चुकी है, वहीं पीड़िता की ओर से भी कादरी की जमानत पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई। बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि कादरी का नाम पीड़िता के बयान में नहीं है और उसके खिलाफ कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है।

केवल सह-आरोपी के बयान के आधार पर उसे जेल में रखा गया है। वहीं, सरकार की ओर से जमानत का कड़ा विरोध किया गया। सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि अनवर कादरी के खिलाफ करीब 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, इसलिए उसे राहत नहीं दी जानी चाहिए।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की खंडपीठ ने माना कि कादरी की भूमिका सीमित है और पहले से एक आरोपी को जमानत मिलना भी महत्वपूर्ण आधार है। कोर्ट ने 25 हजार रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की एक जमानत पर कादरी को रिहा करने के आदेश दिए।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यदि कादरी ने थाने में हाजिरी या ट्रायल के दौरान कोर्ट में उपस्थिति को लेकर कोई भी शर्त तोड़ी, तो उसकी जमानत तुरंत निरस्त कर दी जाएगी।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 17 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 18 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 18 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 18 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 18 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 18 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 18 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 18 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 18 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 18 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 18 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 19 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 19 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 19 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 19 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 19 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 19 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!