एक ही जमीन पर दूसरा खाता नहीं खुलेगा....जाइये आप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक जमीन पर दो खाते खुलवाने की एक उद्योगपति की कोशिश नगर निगम में नाकाम हो गई। राजस्व अधिकारियों ने साफ कह दिया कि ऐसा नहीं हो सकता, जाइए आप। उद्योगपति ने कई नेताओं और अधिकारियों से भी उन्हें फोन लगवा दिए थे, लेकिन बात फिर भी नहीं बनी।
ये उद्योगपति हैं जितेंद्र गर्ग, जो महंगी कार में गनमैन के साथ चलते हैं। ग्राम अरंडिया में रशीदा और शब्बीर टिनवाला की जमीन है जिस पर गर्ग अपने बेटे के लिए लक्जरी होटल का प्रोजेक्ट ला रहे हैं, जिसका नाम ओरा स्काय है। समस्या ये है कि खसरा नंबर 211/2/1/2 के दो खसरे हैं।
इनमें से एक पर गर्ग कमर्शियल डायवर्शन करवा चुके हैं, लेकिन दूसरे पर बायपास का कंट्रोल एरिया होने से डायवर्शन नहीं हो पाया। गर्ग ने खेल करते हुए दोनों खसरों को मिलाया और टीएंडसीपी से नक्शा पास करवा लिया।
दोनों मालिकों यानी टिनवाला और गर्ग के नाम भी चढ़ गए। रशीदा की जमीन पीछे की ओर, जबकि शब्बीर की जमीन आगे की ओर है। शब्बीर की जमीन कंट्रोल एरिया में है। जमीन पर इनका कब्जा है, लेकिन बायपास कंट्रोल एरिया होने के कारण उस पर कोई निर्माण नहीं किया जा सकता।
टीएंडसीपी में रशीदा और शब्बीर का नाम चढ़ने के बाद गर्ग की इच्छा थी कि नगर निगम में संपत्तिकर के दो खाते दोनों के नाम से खुल जाएं। उन्होंने खुद को रसूखदार मानते हुए सारे दस्तावेजों के साथ निगम में आवेदन लगाया, लेकिन राजस्व उपायुक्त केशव सगर ने रोक दिया। जब खाता नहीं खुला तो गर्ग खुद नगर निगम पहुंचे और सगर से मिले। उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन बात बनी नहीं।
सगर ने संपत्तिकर का दूसरा खाता नियम विरुद्ध खोलने से इंकार कर दिया। नाराज होकर गर्ग ने उन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से कई नेताओं को फोन लगाया और कुछ अफसरों से भी कहा कि वे सगर को समझाएं और संपत्तिकर का दूसरा खाता उनके नाम से खोल दें।
लेकिन फिर भी बात नहीं बनी तो दो दिन पूर्व सगर लावलश्कर के साथ निगम परिसर जा पहुंचे। वे ऊपर राजस्व अपर आयुक्त श्रंृगार श्रीवास्तव से मिले। उन्हें समझाया और संपत्तिकर का दूसरा खाता खोलने का आग्रह किया। उन्होंने जैसे ही नियम विरुद्ध खाता खोलने से इंकार किया, गर्ग का पारा चढ़ गया।
गर्ग आपा खो बैठे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। श्रीवास्तव ने इस मामले से जुड़े अफसरों को बुलवाया और पूरा मामला जांचा-परखा। लेकिन फिर भी कोई ऐसा बिंदु नहीं मिला जिस आधार पर गर्ग का संपत्ति कर का खाता खोला जा सके। गर्ग की चिल्लाचोट के दौरान निगम कर्मचारी भी एकत्र हो गए।
इसी दौरान श्रीवास्तव ने कहा कि तुम कितने फोन लगवाओगे? जाने किस-किस के फोन आ रहे हैं, लेकिन नियम विरुद्ध खाता नहीं खुलेगा। जाइए आप, लेकिन गर्ग का चिल्लाना नहीं रुका। वो बोल रहे थे कि वे टिनवाला के साथ मिलकर काम कर रहे हैं तो फिर अपनी बात कहने के लिए निगम तो आ ही सकते हैं लेकिन उनका दबाव फिर भी काम नहीं आया।
काफी देर तक चिल्लाने के बाद भी श्रीवास्तव टस से मस नहीं हुए। स्पष्ट रूप से कहा कि खाता रशीदा के नाम से ही खुलेगा जिसका डायवर्शन हुआ है। गर्ग काफी देर तक चिल्लाचोट करने के बाद आखिरकार चिल्लाते हुए वहां से निकल गए।
संबंधित समाचार

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!