अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर: बैंककर्मी की इलाज के दौरान मौत; परिवार में पत्नी और दो बच्चे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल निजी बैंक कर्मचारी की करीब डेढ़ महीने बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। 24 जून को बाइक से देवगुराड़िया की ओर जा रहे गौरव सिंह (40) को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी थी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, नंदानगर निवासी गौरव सिंह, पिता विजय बहादुर सिंह, 24 जून को बाइक से देवगुराड़िया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गौरव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में भर्ती कराया गया था
हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर बाद में एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद अलग-अलग अस्पतालों में उनका उपचार चलता रहा, लेकिन मंगलवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
पहचान करने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब हादसे वाली जगह के आसपास लगे CCTV कैमरों और अन्य माध्यमों से टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने में जुटी है।
परिवार में पत्नी और दो बच्चे
पुलिस के मुताबिक, गौरव के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। हादसे की परिस्थितियों और वाहन की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

लैंडिंग से पहले इंडिगो विमान का इंजन फेल:हवा में मचा हड़कंप; 224 यात्री थे सवार

करोड़ों की ब्लैकमेलिंग में गैंगस्टर भाऊ का नाम:सुनार की पत्नी का आरोप; बदमाश सतीश से जुड़ी हनीट्रेप गैंग कर रही वसूली

टाटा संस के चेयरमैन का इस्तीफा:इस अवधि तक संभालेंगे जिम्मेदारी; बोर्ड में सहमति न बनने के बाद लिया फैसला

सतीश सनपाल के पीछे छूटी 9 एफआईआर की कहानी

कोकीन का शौकीन:सांसद के पट्ठे का बिगड़ैल बेटा

देवास के वेदांश मोदी ने UPSC CAPF में लहराया परचम:हासिल की AIR-101 रैंक; असिस्टेंट कमांडेंट पद पर हुआ चयन

बाबा की कंपनी को पत्र:यहां अब तक कितना निवेश किया; मांगी पूरी जानकारी, करीब 10 साल बाद भी शुरू नहीं हुआ प्लांट

72 घंटे में लूट का खुलासा:जोमेटो डिलीवरी बॉय से लूटा था मोबाइल; बिरयानी के UPI पेमेंट से आरोपी तक पहुंची पुलिस

शाह बोले- संसद में हर मुद्दे पर जवाब दूंगा:विपक्ष बहस शुरू करे; राहुल का पलटवार- पहले बताएं छात्रों पर गोली किसने चलवाई

सराफा व्यापारी की मौत:होटल के कमरे में मिले 4 सल्फास के पाउच; गीले कागज से होगा खुलासा

मुख्यमंत्री के बड़े निर्देश:इस पर लगेगी रोक; कर्मचारियों की पदोन्नति में यह नहीं बनेगी बाधा

धर्मनगरी आएंगे राहुल गांधी:संभागभर के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद; बाबा के दर्शन का भी प्लान

सार्वजनिक बगीचे में जैन संत का अंतिम संस्कार:रात में पुलिस ने अनुमति से किया था इनकार; सुबह रहवासियों ने जताया विरोध

वन विभाग के बाबू के घर EOW का छापा:आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर की कार्रवाई

नागपंचमी पर 24 घंटे खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट:सावन सोमवार भी इसी दिन; 8 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

MP में भारी बारिश:4 जिलों में स्कूल बंद; नदी-नाले उफान पर, अगले चार दिन राहत नहीं

बायपास की बदहाली पर हाई कोर्ट सख्त:गड्ढों की तस्वीरें देख बोला- ये तो जानलेवा हैं; 2023 से अब तक क्या किया, सात दिन में स्थिति सुधारने के मौखिक निर्देश

प्रॉपर्टी ब्रोकर से लाखों की ठगी:अच्छे सिविल स्कोर का दिया झांसा; मोबाइल री-स्टार्ट किया तो खाते से कट रहे थे रुपए

प्लास्टिक पैकिंग पर बैन:अब पेपर; टिन या कांच में ही आएगा उत्पाद, जारी किए नए नियम

असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपार्टमेंट में की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रूम पार्टनर के लौटने पर हुआ खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!