BRTS पर बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर: बैठक में भी सहमति; अब होंगी पांच भुजाएं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। BRTS मार्ग पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने को अंतिम मंजूरी मिल गई है।
यह कॉरिडोर LIG चौराहे से नवलखा चौराहे तक करीब 6 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए पांच भुजाएं, रोटरी और रेस्क्यू लेन बनाई जाएंगी।
एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद शनिवार 7 फरवरी को सिटी बस ऑफिस में हुई बैठक में यह तय कर लिया गया कि BRTS पर एलिवेटेड कॉरिडोर ही बनेगा।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई बैठक में साफ कर दिया गया कि अब इस मुद्दे पर कोई और बैठक नहीं होगी।
बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर शिवम वर्मा, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, इंजीनियर अतुल सेठ, इंदौर उत्थान समिति के सदस्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
तीन चौराहों पर उतरेंगी पांच भुजाएं
पहले योजना थी कि तीन प्रमुख चौराहों पर कुल तीन भुजाएं बनाई जाएं, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पांच भुजाएं कर दिया गया है।
शिवाजी चौराहा – 2 भुजाएं
नवलखा चौराहा – 2 भुजाएं
गीताभवन चौराहा – 1 भुजा
इन भुजाओं से एलिवेटेड कॉरिडोर पर चढ़ने-उतरने में सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या कम होगी।
रोटरी और रेस्क्यू लेन से मिलेगी राहत
जिन चौराहों पर भुजाएं बनेंगी, वहां रोटरी सिस्टम भी विकसित किया जाएगा ताकि ट्रैफिक का दबाव संतुलित किया जा सके। इसके साथ ही रेस्क्यू लेन भी बनाई जाएगी, जिससे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपात वाहनों को रास्ता मिल सके। हालांकि, यह तय किया गया है कि एलिवेटेड ब्रिज टू-लेन ही रहेगा, थ्री-लेन संभव नहीं होगी।
हाईकोर्ट में मामला, 25 फरवरी को सुनवाई
इस परियोजना को लेकर इंजीनियर अतुल सेठ ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कॉरिडोर की उपयोगिता पर सवाल उठाए गए हैं। फिलहाल हाईकोर्ट ने स्टे नहीं दिया है और मामले की सुनवाई 25 फरवरी को तय की गई है।
15 फरवरी से काम शुरू करने की तैयारी
पीडब्ल्यूडी ने कॉरिडोर क्षेत्र में मिट्टी परीक्षण (सॉइल टेस्टिंग) शुरू कर दी है। प्रशासन की योजना है कि 15 फरवरी से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए। कलेक्टर शिवम वर्मा सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने में जुटे हैं।
प्रशासन की ओर से हाईकोर्ट को भी यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यह परियोजना मुख्यमंत्री स्तर पर स्वीकृत है और इसे तय समय में पूरा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!