खबर
Top News

जनाक्रोश और मीडिया में उठे सवालों के बीच भाजपा हाईकमान हुआ गंभीर: रेसीडेंसी में मंत्रियों- विधायकों और अधिकारियों की बंद कमरे में समन्वय बैठक, मीडिया से रखी दूरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जनवरी 2026, 5:48 pm
शेयर करें:
जनाक्रोश और मीडिया में उठे सवालों के बीच भाजपा हाईकमान हुआ गंभीर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में नर्मदा जलापूर्ति लाइन में ड्रेनेज का गंदा पानी मिलने से हुई मौतों और बड़े पैमाने पर बीमारियों के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार दबाव में आ गई है। इस गंभीर घटना को लेकर विपक्ष के लगातार हमलों, जनता के आक्रोश और मीडिया में उठे सवालों के बीच भाजपा हाईकमान ने पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है। इसी क्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की भूमिका और उनके बयानों पर भी दिल्ली स्तर पर सख्त रुख अपनाया गया है।

रविवार को नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में इंदौर संभाग आयुक्त, कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इसके बाद मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बंद कमरे में घंटों चर्चा हुई।

मीडिया के सवालों से बचते दिखे मंत्री, ‘हाईकमान के निर्देश का हवाला: बैठक के बाद जब खुलासा फर्स्ट द्वारा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से बैठक और बंद कमरे में हुई लंबी चर्चा को लेकर सवाल किए गए, तो उन्होंने हाईकमान के निर्देशों का हवाला देते हुए मीडिया में किसी भी प्रकार की चर्चा से इनकार कर दिया और बिना जवाब दिए रवाना हो गए।

उल्लेखनीय है भागीरथपुरा क्षेत्र में नर्मदा पाइपलाइन का गंदा पानी मिलने से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, सैकड़ों लोग इलाजरत हैं और हजारों नागरिकों की जांच की जा रही है। इसी घटनाक्रम के दौरान मंत्री विजयवर्गीय द्वारा एक पत्रकार के लिए कथित अपशब्द कहे जाने का मामला भी सामने आया था, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर तीखी आलोचना हुई। इसके बाद ही मंत्री को दिल्ली तलब किया गया, जहां उन्हें सख्त निर्देश देते हुए मीडिया में बयानबाजी पर संयम बरतने की हिदायत दी गई।

हाईकमान सक्रिय, संगठन और सरकार में समन्वय की कवायद
भागीरथपुरा कांड के चलते भाजपा सरकार के बैकफुट पर आने और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के बीच तल्खी की खबरों को देखते हुए संगठन स्तर पर भी सक्रियता बढ़ाई गई। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा इंदौर पहुंचे और नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक कर संयमित बयान देने और एकजुट होकर काम करने के निर्देश दिए।

नए अधिकारियों का कराया परिचय
कल रेसीडेंसी में आयोजित समन्वय बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसीराम सिलावट के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, गोलू शुक्ला, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, एमआईसी मेंबर बबलू शर्मा, मनीष मामा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अधिकारियों की ओर से संभागायुक्त सुदाम पी. खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा, नव पदस्थ नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल तथा नए आईएएस अपर आयुक्त आकाश सिंह, प्रखर सिंह और आशीष पाठक शामिल हुए। बैठक में नए अधिकारियों का जनप्रतिनिधियों से परिचय भी कराया गया।

7 दिन में सर्वे, 48 घंटे में सुधार के निर्देश
बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया कि सात दिन के भीतर पूरी वाटर सप्लाई लाइन का सर्वे किया जाए और जहां भी समस्या मिले, उसे 48 घंटे के भीतर दुरुस्त किया जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं और व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर दिया गया।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 8 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 8 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 8 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 8 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 9 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 9 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 9 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 9 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 9 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 9 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 9 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 9 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 9 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 9 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 9 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 9 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 10 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 10 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!