खबर
Top News

मंगलम बजाज में अमंगल: सर्विस के नाम पर साजिश; दुर्घटना के बाद रिपेयर को दी पल्सर बाइक, पार्ट्स निकाले, चेसिस गायब किया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 फ़रवरी 2026, 3:58 pm
शेयर करें:
मंगलम बजाज में अमंगल

उल्टा पार्किंग चार्ज मांगा, कार्रवाई की बात पर जान से मारने की धमकी का आरोप

दो थानों के बीच झूल रहा मामला, दोनों ही झाड़ रहे पल्ला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के नामी ब्रांड के सर्विस सेंटर पर गंभीर आरोपों ने हलचल मचा दी है। मंगलम बजाज सर्विस सेंटर पर एक ग्राहक की दुर्घटनाग्रस्त बाइक को रिपेयरिंग के नाम पर कब्जे में लेकर उसके पुर्जों की अफरा-तफरी करने, चेसिस गायब करने और तीन साल तक झूठे आश्वासनों से मानसिक प्रताड़ना देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

आरोप है कि वाहन मांगने पर संतोषजनक जवाब तो दूर उल्टा अवैध पार्किंग चार्ज थोपने और कार्रवाई करने का कहने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

दामोदर नगर निवासी रोहन चौधरी ने रेवेन्यू नगर (अन्नपूर्णा क्षेत्र) स्थित मंगलम बजाज सर्विस सेंटर के संचालक पीयूष मित्तल, सर्विस मैनेजर विश्वनाथ नारुले और गोदाम मैनेजर कबीर शर्मा पर गंभीर आरोप लगाया है। बताया कि उन्होंने 2019 में मंगलम बजाज शोरूम से बजाज पल्सर 150 ट्विन डिस्क एबीएस खरीदी थी।

साल 2022 में बाइक दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई। चूंकि बाइक बीमित थी, इसलिए 1 दिसंबर 2022 को उसे मंगलम बजाज सर्विस सेंटर में रिपेयरिंग के लिए दी। सर्विस मैनेजर ने जल्द सुधार के बाद फोन कर बुलाने का आश्वासन दिया, लेकिन समय बीतता गया।

14 दिसंबर 2022 को जब रोहन सर्विस सेंटर पहुंचे तो कर्मचारी बाइक का इंजन और अन्य हिस्से खोलते मिले, कई पार्ट्स निकाले जा चुके थे। पार्ट्स लौटाने के नाम पर समय मांगा गया। कहा गया कि दूसरी गाड़ी में पार्ट्स की जरूरत थी तो उसमें लगा दिए। एक महीने में आपकी गाड़ी में नए लगा देंगे। इसके बाद लगातार टालमटोल शुरू हो गया। चूंकि शो-रूम का गोडाउन बिजासन रोड क्षेत्र में था, इसलिए एरोड्रम थाने में इसकी लिखित शिकायत की गई।

पहले पार्ट्स फिर चेसिस तक कर दिया गायब
शिकायत में रोहन चौधरी का आरोप था कि उन्हें बाद में पता चला बाइक का चेसिस भी आरोपियों ने गायब कर दिया। वाहन मांगने पर सर्विस मैनेजर ने 50 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से अनावश्यक पार्किंग चार्ज की मांग शुरू कर दी। उन्हें धमकाया जा रहा है। एरोड्रम पुलिस ने आरोपी पक्ष को बुलवाया तो उन्होंने अपने गोडाउन पर बाइक होना स्वीकारते हुए जल्द ही लौटाने की बात कही।

पुलिस ने शपथ पत्र लिखवाया और एक कॉपी आरोपी पक्ष के वकील को दे दी तो दूसरी खुद रख ली। इसके बाद वह जब भी गोडाउन जाते वहां से उन्हें टरका दिया जाता। 2022 से 2025 तक वाहन सौंपने के बजाय झूठे आश्वासन दिए जाते रहे।

मानसिक रूप से प्रताड़ित किया
रोहन का कहना है कि जब उन्होंने मालिक पीयूष मित्तल और मैनेजर कबीर शर्मा से बात की तो अभद्र व्यवहार किया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। यहां तक कि कार्रवाई की बात पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोपियों ने सुनियोजित ढंग से वाहन की जालसाजी कर उसे रफा-दफा कर दिया है, जबकि फाइनेंस की कोई बकाया राशि नहीं है और एनओसी भी उपलब्ध है।

आवेदन लेने से साफ इंकार कर दिया
रोहन चौधरी का कहना है कि अभी वे सालभर से न्याय की मांग को लेकर एरोड्रम थाने के चक्कर लगा रहे हैं। एरोड्रम थाने पर कहा जा रहा है कि ये हमारे यहां का केस नहीं है। बाइक शो-रूम रेवेन्यू नगर में है, इसलिए अन्नपूर्णा थाने जाकर शिकायत करो।

अन्नपूर्णा थाने जाने पर कहा जा रहा है कि गाड़ी हमारे क्षेत्र से गायब नहीं हुई है। शो-रूम का गोडाउन एरोड्रम क्षेत्र में है। वहीं, की पुलिस कार्रवाई करेगी और आवेदन लेने से साफ मना कर दिया। इसके चलते मामला सालभर से उलझा हुआ है।

रोहन के मुताबिक वाहन के बीमित होने और फाइनेंस क्लियर होने के बावजूद बाइक नहीं लौटाना सिस्टम पर सवाल खड़े करता है। इसके चलते ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर्स की कार्यप्रणाली पर कड़ी मॉनिटरिंग की जरूरत है। पुलिस को अमानत में खयानत का केस दर्ज करना चाहिए।

संबंधित समाचार

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

1 minute ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

2 minutes ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

9 minutes ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

12 minutes ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

13 minutes ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

15 minutes ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

26 minutes ago
चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज
Top News

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

29 minutes ago
बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही
Top News

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

31 minutes ago
देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त
Top News

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

41 minutes ago
अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार
Top News

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

about 1 hour ago
छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा
Top News

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

about 1 hour ago
उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त
Top News

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

about 1 hour ago
कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी
Top News

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

about 1 hour ago
गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ
Top News

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

about 1 hour ago
सीजेआई की सख्त टिप्पणी
Top News

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

about 1 hour ago
MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल
Top News

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

about 1 hour ago
100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!
Top News

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!