दुबई में बैठकर सट्टा: सट्टा किंग की सभी याचिकाएं खारिज; हाईकोर्ट बोला- विदेश में रहना जिम्मेदारी से मुक्त नहीं करता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे और अवैध बेटिंग से जुड़े मामलों में सट्टा किंग सतीश सनपाल को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उसके खिलाफ दर्ज छह आपराधिक मामलों को निरस्त करने की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं।
जस्टिस हिमांशु जोशी की सिंगल बेंच ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि ऑनलाइन या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से किए जाने वाले अपराध में आरोपी का घटना के समय संबंधित स्थान या देश में शारीरिक रूप से मौजूद नहीं होना, उसे अपने आप आपराधिक जिम्मेदारी से मुक्त नहीं करता।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पक्ष रखने की मांग
सनपाल की ओर से दलील दी गई थी कि वह 14 मार्च 2020 से दुबई में रह रहा है और इसके बाद भारत नहीं आया। उसने दावा किया कि उसकी गैरमौजूदगी में उसे बदनाम करने की नीयत से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से जुड़े मामले दर्ज किए गए। उसने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना पक्ष रखने की अनुमति भी मांगी थी।
साक्ष्यों की जांच ट्रायल कोर्ट में होगी
हाईकोर्ट ने कहा कि सह-आरोपियों के बयान, गवाहों के मुकरने और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की विश्वसनीयता जैसे मुद्दों की विस्तृत जांच ट्रायल कोर्ट में होगी। हाईकोर्ट धारा 528 के तहत मिनी-ट्रायल की तरह साक्ष्यों का मूल्यांकन नहीं कर सकता।
राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता ब्रह्मदत्त सिंह ने याचिकाओं का विरोध किया। कोर्ट के फैसले के बाद सनपाल के खिलाफ दर्ज मामलों की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

टाटा संस के नए चेयरमैन की तलाश शुरू:टीवी नरेंद्रन का नाम प्रमुख दावेदारों में

अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:पिकअप से 192 पेटी की बरामद; घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा

सट्टेबाज भी है सांसद के पट्ठे का बेटा:बैटिंग के रुपए नहीं दे पाने पर ग्राहक का सिर फोड़ निपटाने की रच रहा साजिश

नर्मदा की लहरों पर देशभक्ति का अद्भुत नजारा:ओंकारेश्वर में 151 नावों पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा; ‘भारत माता की जय’ से गूंजा तट

भाजपा विधायक की कंपनी से करोड़ों की ठगी:सीनियर डायरेक्टर के नंबर से आया व्हाट्सएप मैसेज; अकाउंटेंट ने कर दिया ट्रांसफर

संसद के आखिरी दिन खिलौना बंदर लेकर विपक्ष का प्रदर्शन:‘चोर आया’ के नारों से भी गरमाया माहौल

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग एक्शन:बड़ी मात्रा में पनीर-मावा और घी किया जब्त; जांच के लिए भेजे सैंपल

खाद्य विभाग की कार्रवाई:बड़ी मात्रा में संदिग्ध पनीर किया जब्त; रातभर डेयरियों पर की छापेमारी

गढ़ी रियासत के वंशज ने खुद को मारी गोली:मौके पर मौत; पुलिस ने राइफल जब्त कर जांच शुरू की

मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी:पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट; जबलपुर-रीवा-शहडोल में तीन दिन ऑरेंज अलर्ट, देवास में नाले में बहा 3 साल का बच्चा

एमपी में अब 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान-मॉल और होटल:राज्यपाल ने नई श्रम संहिता को दी मंजूरी; जानिए नियम

लाल किला धमाका AQIS से जुड़ा:UNSC की रिपोर्ट में दावा; NIA की चार्जशीट में भी अलकायदा से जुड़े मॉड्यूल का जिक्र,11 लोगों की हुई थी मौत

बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार:ओवरटेक के दौरान निजी बस ने मारी टक्कर; मची चीख-पुकार

विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म:छह घंटे में आरोपी गिरफ्तार; अदालत ने भेजा जेल

लाल सागर में डबल अटैक:छह की मौत; कार्गो जहाज पर 3 मिसाइलें दागीं, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फिर किया हमला

वन विभाग की टीम पर हमला:अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव; चार घायल, गाड़ी में तोड़फोड़

मुलाकातों ने बढ़ाया सियासी पारा:मंत्री के घर लगा सांसदों का जमावड़ा

11 गवाहों की गवाही, जुर्म साबित:16 साल की किशोरी से दुष्कर्म में आरोपी को 20 साल की सजा

14 साल की छात्रा से छेड़छाड़:60 वर्षीय होम ट्यूटर को 5 साल की सजा,; कोर्ट ने लगाया 16 हजार रुपए का जुर्माना

बारिश में बस की छत पर बैठकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे:सिटी बस बंद होने से बढ़ी परेशानी; कलेक्टर से लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!