एअर इंडिया के सभी पायलटों का होगा ड्रग टेस्ट: एयर इंडिया एक्सप्रेस भी करेगी जांच; फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में पायलट के गांजा टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
फुकेट-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट में पायलट के ड्रग टेस्ट में गांजा (मारिजुआना) की पुष्टि होने के बाद एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने पायलटों की ड्रग जांच का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है।
दोनों एयरलाइंस अब अपने सभी पायलटों की प्रतिबंधित और नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को लेकर जांच करेंगी। यह प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होने की जानकारी सामने आई है।
इस फैसले के तहत दोनों एयरलाइंस के 5 हजार से अधिक पायलट जांच के दायरे में आएंगे। नई व्यवस्था में प्रशिक्षण के दौरान, उड़ान के बाद और निर्धारित अन्य स्थानों पर भी ड्रग टेस्ट किए जाने की बात सामने आई है।
300 फीट नीचे आ गई थी फ्लाइट
यह मामला 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में सामने आया था। उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था। इस घटना में यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। घटना के बाद विमान के पायलटों की ड्रग जांच कराई गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायलट का शुरुआती ड्रग टेस्ट नॉन-नेगेटिव आया था। इसके बाद कराए गए पुष्टि परीक्षण में मारिजुआना के इस्तेमाल की पुष्टि हुई।
दो टेस्ट में सामने आया पॉजिटिव रिजल्ट
सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, संबंधित पायलट के दो ड्रग टेस्ट किए गए और दोनों में परिणाम पॉजिटिव आया। दूसरे और पुष्टि परीक्षण में गांजा के सेवन की पुष्टि हुई।
फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने भी घटना के बाद पायलट के नशे में होने का आरोप लगाया था। हालांकि, विमान के अचानक नीचे आने की पूरी वजह और घटना में पायलट की भूमिका की जांच अलग से की जा रही है।
सुरक्षा मानकों को लेकर एयरलाइंस का बड़ा कदम
एअर इंडिया की नई पहल मौजूदा नियामकीय व्यवस्था से आगे जाती है। फिलहाल विमानन नियमों के तहत उड़ान क्रू के एक हिस्से की रैंडम ड्रग जांच की व्यवस्था है, जबकि नई नीति में एयरलाइंस अपने सभी पायलटों को जांच के दायरे में ला रही हैं।
एयरलाइंस का यह कदम उड़ान सुरक्षा को मजबूत करने और पायलटों के नशीले या प्रतिबंधित पदार्थों के इस्तेमाल पर सख्ती बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
संबंधित समाचार

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!