फैशन डिजाइनर के पैसों पर ऐश करते थे एआईजी: आरोप हुए सिद्ध; रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के एआईजी राजेश मिश्रा पर महिला से उत्पीड़न और धोखाधड़ी के लगाए गए आरोप जांच में सही पाए गए हैं।
रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपी
इस बहुचर्चित मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय (PHQ) द्वारा गृह विभाग को सौंप दी गई है। अब इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई का फैसला मुख्यमंत्री और गृहमंत्री डॉ. मोहन यादव को करना है। यह मामला वर्ष 2025 के सबसे विवादित और चर्चित मामलों में शामिल रहा है।
क्या है पूरा मामला
राजस्थान के जयपुर की रहने वाली एक फैशन डिजाइनर ने 2025 में मध्य प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी राजेश मिश्रा पर धोखाधड़ी, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत कोर्ट के माध्यम से पुलिस तक पहुंची थी।
आर्थिक व मानसिक रूप से शोषण किया
महिला का आरोप था कि राजेश मिश्रा और उनकी पत्नी ने उन्हें फैशन बुटीक और बिजनेस में साझेदारी का भरोसा दिलाया और विश्वास में लेकर आर्थिक व मानसिक रूप से शोषण किया।
पैसों के दुरुपयोग के आरोप
शिकायत के मुताबिक महिला के पैसों से फाइव स्टार होटलों और महंगे रेस्टोरेंट्स में लाखों रुपये खर्च किए गए। महंगी ज्वेलरी और डायमंड ज्वेलरी (करीब 27 लाख रुपए) खरीदी गई। भुगतान लौटाने का वादा किया गया, लेकिन रकम वापस नहीं की गई।
महिला ने जांच एजेंसियों को होटल बिल, ट्रांजेक्शन डिटेल्स, ज्वेलरी की रसीदें, क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट और तस्वीरें भी उपलब्ध कराई थीं।
यात्राएं और निजी संबंधों का आरोप
पीड़िता के अनुसार, फरवरी 2025 में पहली मुलाकात के बाद दोनों लगातार संपर्क में रहे और कई यात्राएं की। आरोप है कि इन यात्राओं के दौरान उनसे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डाला गया।
बगलामुखी मंदिर में हवन का दावा
एक अन्य आरोप में महिला ने बताया कि नलखेड़ा स्थित बगलामुखी मंदिर में दोनों ने साथ हवन किया था, जहां वे पति-पत्नी के रूप में मौजूद थे। महिला का कहना है कि 6 अक्टूबर के बाद राजेश मिश्रा ने उससे संपर्क पूरी तरह बंद कर दिया।
जांच और प्रशासनिक कार्रवाई
मामला सामने आने के बाद डीजीपी कैलाश मकवाना ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डीआईजी तरुण नायक को जांच सौंपी गई। जनवरी 2026 में राजेश मिश्रा को CID से हटाकर पीटीआरआई भेजा गया।
जांच के बाद करीब 20 पेज की रिपोर्ट तैयार की गई। रिपोर्ट में महिला के लगाए गए अधिकांश आरोपों की पुष्टि होने की बात सामने आई है। होटलों में ठहरने से जुड़े CCTV फुटेज भी जांच में मिले हैं।
अब आगे क्या
जांच रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी गई है। अब इस पूरे मामले में अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई को लेकर अंतिम निर्णय राज्य सरकार को लेना है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जल्द ही कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!