खबर
Top News

दिग्विजय सिंह के इंकार के बाद नए चेहरे की तलाश तेज: राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस में घमासान: अपडेट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जनवरी 2026, 3:24 pm
शेयर करें:
दिग्विजय सिंह के इंकार के बाद नए चेहरे की तलाश तेज

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी सियासत गरमा गई है। वजह है राज्यसभा की वह अहम सीट, जो वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली होने जा रही है। दिग्विजय सिंह ने तीसरी बार राज्यसभा जाने से इंकार कर दिया है, जिसके बाद कांग्रेस के भीतर एक तरह से ‘हाई-वोल्टेज वैकेंसी’ खुल गई है। हालांकि दिग्विजय सिंह मप्र में सक्रिय बने रहेंगे। दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है।

दिग्विजय सिंह के हटते ही पार्टी में संभावित दावेदारों की लंबी कतार सामने आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल जैसे दिग्गजों के नाम चर्चा में हैं।

एक ही सीट के लिए कई मजबूत दावेदारों की मौजूदगी ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल बढ़ा दी है। यदि पिछड़े वर्ग का कार्ड चलता है तो दिग्विजय के हटने से खाली हो रही खाली सीट पर अरुण यादव, जीतू पटवारी या कमलेश्वर पटेल में से कोई एक राज्यसभा में जाएगा।

इस बीच कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में सामाजिक समीकरणों का एंगल भी जुड़ गया है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने मांग की है कि राज्यसभा में अनुसूचित जाति वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया जाए।

उनके इस पत्र के बाद मुकाबला सिर्फ नामों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक न्याय और जातीय संतुलन का सवाल भी केंद्र में आ गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस हाईकमान के सामने अब दिग्गज नेताओं की दावेदारी और सामाजिक प्रतिनिधित्व दोनों के बीच संतुलन साधने की बड़ी चुनौती है।

विधानसभा का गणित क्या कहता है?
230 सदस्यीय मध्यप्रदेश विधानसभा में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 58 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है। मौजूदा स्थिति में भाजपा के पास 165 विधायक, कांग्रेस के पास 64 विधायक, जबकि एक विधायक भारत आदिवासी पार्टी (बाप) से है। इस गणित के अनुसार भाजपा को दो सीटें आसानी से मिलती दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस एक सीट पर अपनी दावेदारी मजबूत बनाए हुए है।

भाजपा की रणनीति पर भी रहेंगी नजरें
राज्यसभा चुनाव को लेकर सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि भाजपा की रणनीति पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। भाजपा की ओर से सुमेर सिंह सोलंकी का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। बड़वानी जिले से आने वाले सोलंकी को पार्टी का युवा चेहरा माना जाता है।

वे 2020 में राज्यसभा पहुंचे थे। अब सवाल यह है कि भाजपा उन्हें दोबारा मौका देती है या फिर किसी नए चेहरे को आगे बढ़ाती है। इसके अलावा तीसरी सीट पर जॉर्ज कुरियन का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। वे 2024 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा पहुंचे थे।

चूंकि जॉर्ज कुरियन केरल से आते हैं और वहां 2026 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में भाजपा उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी रणनीतिक फैसला कर सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी क्षेत्रीय संतुलन और चुनावी जरूरतों को ध्यान में रखकर निर्णय लेगी।

टैग:

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 12 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 13 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 13 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 13 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 13 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 13 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 13 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 14 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 14 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 14 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 14 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 14 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 14 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 14 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 14 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 15 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 15 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!