आखिर कौन बचा रहा है डॉ. पंकज जैन को: जांच पर जांच फिर भी बरकरार नियुक्ति
KHULASA FIRST
संवाददाता

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
तमाम फाइलें खुलीं, जांचें बैठीं, शिकायतें हुईं, लोकायुक्त तक मामला पहुंचा, लेकिन नतीजा शून्य। सीहोर के शा. महिला पॉलिटेक्निक महा. में पदस्थ विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज जैन की नियुक्ति पर सवाल अब एक व्यक्ति या महा. तक सीमित नहीं रहे।
मामला सरकारी भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता, और जवाबदेही पर सीधा प्रश्नचिह्न है। फर्जी अनुभव प्रमाणपत्रों से लेकर वेतन लाभ व विस को दी गई गलत जानकारी की परतें इतनी हैं कि हर जांच के बाद एक नया सवाल जन्म ले रहा है। इतनी आपत्तियों के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं? आखिर कौन बचा रहा है डॉ. पंकज जैन को?
जानकारी के अनुसार शा. महिला पालिटेक्निक महा. में डॉ. जैन की नियुक्ति जिन अनुभव प्रमाणपत्रों के आधार पर हुई, वे शुरू से ही विवादित रहे हैं। दस्तावेजों में ‘मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट’ से संबंधित जिस अनुभव प्रमाण पत्र का उल्लेख है, जांच में वो फर्जी पाया गया, क्योंकि जिस समयावधि में संस्थान से अनुभव प्रमाण पत्र हासिल होना दर्शाया गया, उस समय संस्थान में यह पाठ्यक्रम था ही नहीं।
अनुभव प्रमाणपत्रों पर गंभीर आपत्ति
तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2019, 2022 और 2023 में कराई गई जांचों का हवाला शिकायतों में दिया गया है। आरोप है कि विज्ञापन में जिन विषयों-मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, मॉडर्न ऑफिस प्रैक्टिस, सेक्रेटेरिएट प्रैक्टिस और कमर्शियल प्रैक्टिस-में अनुभव अनिवार्य था, उस अनुरूप अनुभव डा. जैन के उपलब्ध दस्तावेजों से प्रमाणित नहीं होता।
डॉ. जैन द्वारा यह अनुभव प्रमाणपत्र भोपाल स्थित विद्यासागर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से प्राप्त किए गए थे, और ऐसे प्रमाणपत्र कथित रूप से एक बार नहीं, बल्कि दो-दो बार अलग-अलग तारीखों में जारी किये गये।
ऐसे में सवाल है कि एक ही व्यक्ति को समान प्रकृति के अनुभव प्रमाणपत्र दो-दो बार जारी किए जाने की आवश्यकता क्यों पड़ी और उनकी प्रामाणिकता की जांच किस स्तर पर की गई?
वेतन लाभ भी जांच के दायरे में
मामला केवल नियुक्ति तक सीमित नहीं रहा। लोकायुक्त में दर्ज प्रकरण (क्रमांक 0090/ई/2023) के संदर्भ में शिकायतकर्ता का कहना है कि डॉ. जैन को सातवें वेतनमान का लाभ नियमों के विपरीत दिए जाने का मुद्दा भी जांच के दौरान सामने आया। जिसमें जिला प्रशासन स्तर पर जांच के बाद डा जैन से अतिरिक्त भुगतान की वसूली की प्रक्रिया शुरू की गई।
गुमराह किया
संवेदनशील पक्ष विधानसभा से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार विधायक उमाकांत शर्मा द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न के उत्तर में डॉ. जैन से संबंधित लंबित शिकायतों व जांचों का विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया। इस तरह डा. जैन द्वारा अधूरी या भ्रामक जानकारी देकर विधानसभा को गुमराह किया गया।
नियम क्या कहता है
वरिष्ठ अधिवक्ता आत्माराम जाटव का कहना है कि फंडामेंटल रूल 31-ए के तहत यदि कोई शासकीय सेवक प्रारंभिक नियुक्ति के समय निर्धारित पात्रता नहीं रखता हो, या उसने गलत अथवा भ्रामक दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त की हो, तो उसकी सेवा समाप्त की जा सकती है। ऐसे मामलों में नियुक्ति की वैधता पर पुनर्विचार और सेवा से बर्खास्तगी तक की कार्रवाई संभव है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!