आखिर कॉन्स्टेबल ने दहेज में ऐसा क्या मांग लिया: नौकरी से बर्खास्त तो हुआ ही; दो साल की सजा भी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना।
एक पुलिस कॉन्स्टेबल को दहेज प्रताड़ना के मामले में न्यायालय ने दो वर्ष की सजा सुनाई है। मूल रूप से शिवपुरी जिले का रहने वाला आरक्षक अमित रघुवंशी गुना जिले के मधुसूदनगढ़ थाने में पदस्थ था।
25 लाख लेने के बाद कार भी मांगी
जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपनी शादी में 25 लाख रुपए दहेज के रूप में लेने के बावजूद कार की मांग को लेकर अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया।
अन्य महिला से भी थे संबंध
मामले की जांच में यह भी सामने आया कि उसके एक अन्य महिला से संबंध थे और उससे एक बच्ची भी है। आरोप साबित होने पर पुलिस विभाग पहले ही उसे नौकरी से बर्खास्त कर चुका था।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने गुरुवार को फैसला सुनाया, जिसकी जानकारी शनिवार को सामने आई। शासन की ओर से एडीपीओ सपना गुप्ता ने पैरवी की।
वारंट तामीली के दौरान हुआ प्रेम
साल 2021 में अमित रघुवंशी नोटिस-वारंट की तामीली के लिए एक गांव में जाया करता था, जहां उसकी पहचान गांव की ही एक युवती से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने।
बेटी का जन्म भी हुआ
29 सितंबर 2021 को युवती ने एक बेटी को जन्म दिया। अस्पताल और अन्य दस्तावेजों में बच्ची के पिता के रूप में अमित रघुवंशी का नाम दर्ज है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के दस्तावेजों में भी पिता के कॉलम में अमित का ही नाम दर्ज पाया गया।
फिर कर ली दूसरी युवती से शादी
बेटी के जन्म के 3-4 महीने बाद अमित रघुवंशी का रिश्ता गुना की एक युवती से तय हुआ। गुना के एक निजी होटल में दोनों की शादी हुई। शादी में लड़की के पिता ने घरेलू सामान, नकदी सहित करीब 25 लाख रुपए दहेज दिया।
मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी
आरक्षक ने कार की मांग को लेकर पत्नी को मानसिक और शारीरिक रूप से काफी प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। एक साल बाद महिला मायके चली गई। महिला ने कैंट थाने में पति के खिलाफ शिकायत की।
यह सफाई दी आरक्षक ने
आरक्षक अमित रघुवंशी ने अपने बचाव में कहा कि वह काम के कारण घर नहीं जा पाता था। गांव में एक महिला के घर पानी मांगने से उसकी बेटी से दोस्ती हो गई। उसने दावा किया कि दस्तावेजों में उसका नाम कैसे दर्ज हुआ, इसकी उसे जानकारी नहीं है।
विभागीय जांच के बाद नौकरी से बर्खास्त
एसडीओपी की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद अगस्त 2024 में एसपी ने उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया। कैंट पुलिस के चालान के बाद न्यायालय ने आरोपी को दो वर्ष का सश्रम कारावास और 2 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!