प्रशासनिक नपुंसकता या नई त्रासदी का इंतजार?: अस्पताल की अवैध ड्रिलिंग पर निगम ने ओढ़ी चुप्पी की चादर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्या इंदौर का प्रशासन केवल लाशों के ढेर और मातम का इंतज़ार करता है? भागीरथपुरा में दूषित जल पीने से हुई मौतों और वहां बिछी 31 अर्थियों की गूँज अभी थमी भी नहीं थी कि इंदौर नगर निगम की संवेदनहीनता ने शहर को एक और भयावह खतरे के मुहाने पर खड़ा कर दिया है।
बेखौफ जारी भारी-भरकम ड्रिलिंग मशीनों का तांडव
शहर के रसूखदार केयर सीएचएल अस्पताल में बिना किसी वैध अनुमति के भारी-भरकम ड्रिलिंग मशीनों का तांडव बेखौफ जारी है, जो न केवल नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहा है बल्कि आसपास के रिहायशी इलाकों की सुरक्षा पर भी बड़ा सवालिया निशान लगा रहा है।
रसूख के आगे घुटने टेक चुका सिस्टम
यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि रसूख के आगे घुटने टेक चुके सिस्टम की वो नग्न तस्वीर है, जहाँ आम आदमी के लिए कानून का डंडा और खास के लिए मौन सहमति का कालीन बिछाया जाता है।
अस्पताल परिसर में गूँजता मशीनों का शोर और कंपन चीख-चीखकर अधिकारियों की ईमानदारी पर सवाल उठा रहा है, मगर निगम के गलियारों में बैठे जिम्मेदारों ने अपनी आँखों पर धृतराष्ट्र जैसी पट्टी बाँध ली है।
एक महीने पहले मिला था नोटिस
हैरानी की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की पूरी फौज इस तमाशे की मूकदर्शक बनी हुई है। करीब एक महीने पहले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने अस्पताल को नोटिस थमाकर 15 दिनों में काम रोकने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन केयर सीएचएल प्रबंधन ने इस सरकारी आदेश को रद्दी के टुकड़े से ज्यादा अहमियत नहीं दी।
साठगांठ की ओर इशारा करता है
सरकारी आदेशों को ठेंगे पर रखने वाले इस अस्पताल प्रबंधन को आखिर किसका अभयदान प्राप्त है? आयुक्त क्षितिज सिंघल के पास इस अवैध निर्माण के साक्ष्य और वीडियो बार-बार पहुँचे, फिर भी कार्रवाई का शून्य होना किसी बड़ी और गहरी साठगांठ की ओर सीधा इशारा करता है।
क्या नगर निगम के अधिकारी यह भूल गए हैं कि भागीरथपुरा में उनकी इसी तरह की अनदेखी ने दर्जनों घरों के चिराग बुझा दिए थे? शहर की सुरक्षा के खोखले दावों के बीच केयर सीएचएल जैसे संस्थानों को दी गई यह खुली छूट आम नागरिकों की जान से सीधा खिलवाड़ है।
अस्पताल के प्रति उनका विशेष समर्पण शहर के माथे पर कलंक
जब रसूखदार संस्थानों के दबाव में नियम पंगु हो जाएं और प्रशासन लकवाग्रस्त, तो जनता को समझ लेना चाहिए कि वह अब असुरक्षित है। प्रशासन की यह जड़ता और अस्पताल के प्रति उनका विशेष समर्पण शहर के माथे पर कलंक है।
इस चुप्पी को प्रायोजित अपराध के तौर पर दर्ज किया जाएगा
सवाल यह है कि क्या अधिकारियों की नींद तभी खुलेगी जब भागीरथपुरा जैसी कोई और बड़ी जनहानि सामने आएगी? अब वक्त आ गया है कि रसूख की इस अवैध ड्रिलिंग को तत्काल रोका जाए और दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए, वरना इंदौर के इतिहास में इस चुप्पी को प्रायोजित अपराध के तौर पर दर्ज किया जाएगा।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!