खबर
Top News

अपर कलेक्टर ने पकड़ी फाइल-दर-फाइल कमियां: हातोद तहसील न्यायालय का औचक निरीक्षण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जनवरी 2026, 4:34 pm
शेयर करें:
अपर कलेक्टर ने पकड़ी फाइल-दर-फाइल कमियां

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपर कलेक्टर (आईएएस) नवजीवन विजय पंवार ने गुरुवार को हातोद तहसील का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम न्यायालय में राजस्व प्रकरणों की सुनवाई और निराकरण प्रक्रिया के निरीक्षण में गंभीर लापरवाही का खुलासा हुआ। नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन से जुड़े आवेदनों को दर्ज करने में ही कई-कई दिन की देरी व कई मामलों में निराकरण की समय-सीमा का खुलेआम उल्लंघन पाया।

अधिकारियों ने आवेदन देर से प्राप्त होने का हवाला दिया, लेकिन अगस्त से लंबित मामलों में अन्य जिलों और तहसीलों को वारिस सत्यापन के लिए पत्र लिखने के बाद दोबारा पत्राचार नहीं होने पर अपर कलेक्टर चकित रह गए। उन्होंने प्रत्येक फाइल का गहन परीक्षण कर सभी कमियों को चिह्नित किया है। संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पटवारी रिपोर्ट में महीनों की देरी, आदेशों पर अमल नहीं
तहसील न्यायालय में दर्ज अधिकांश मामलों में पटवारियों से रिपोर्ट मांगी गई, जो 2 से 4 माह बाद भी प्रस्तुत नहीं की जा रही हैं। सीमांकन और बंटवारा प्रकरणों में भी गंभीर खामियां मिलीं। कई मामलों में तहसीलदार के आदेशों पर अमल नहीं किया गया। पंवार ने ऐसे सभी मामलों में संबंधित पटवारियों की सूची तैयार कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

एसआईआर अभियान बड़ा कारण: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में अधिकारियों की व्यस्तता के चलते राजस्व आवेदनों के निराकरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा बार-बार निर्देश देने के बावजूद समयाभाव के चलते बड़ी संख्या में समय-सीमा वाले आवेदन लंबित हैं। साइबर तहसील के प्रकरणों का निराकरण भी लंबे समय से अटका है।

राजस्व वसूली भी प्रभावित: वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले कलेक्टर ने राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। छह एसडीएम को तहसीलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम बड़े बकायादारों से लगातार संपर्क कर राशि जमा कराने का प्रयास कर रहे हैं।

इधर, 14 फरवरी तक चलने वाले एसआईआर अभियान में लगभग सभी तहसीलों के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और पटवारी लगे हैं। मल्हारगंज, महू और जूनी इंदौर तहसील में अधिकारी सुनवाई, वसूली और अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने में जूझ रहे हैं।

जूनी इंदौर में तहसीलदार प्रीति मिश्रा, अपर तहसीलदार कमलेश कुशवाहा और नायब तहसीलदार धीरेश सोनी सक्रिय हैं, लेकिन एसडीएम पर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ होने से प्रभावी निगरानी नहीं हो पा रही।

संबंधित समाचार

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

1 minute ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

2 minutes ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

9 minutes ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

11 minutes ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

13 minutes ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

15 minutes ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

26 minutes ago
चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज
Top News

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

29 minutes ago
बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही
Top News

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

31 minutes ago
देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त
Top News

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

41 minutes ago
अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार
Top News

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

about 1 hour ago
छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा
Top News

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

about 1 hour ago
उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त
Top News

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

about 1 hour ago
कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी
Top News

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

about 1 hour ago
गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ
Top News

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

about 1 hour ago
सीजेआई की सख्त टिप्पणी
Top News

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

about 1 hour ago
MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल
Top News

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

about 1 hour ago
100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!
Top News

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!