खबर
Top News

तीन-तीन नोटिस के बाद भी गतिविधियां जारी: बड़ा सराफा में अवैध निर्माण का खेल; नियमों की खुली अनदेखी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 फ़रवरी 2026, 7:14 pm
शेयर करें:
तीन-तीन नोटिस के बाद भी गतिविधियां जारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र बड़ा सराफा में नियमों को दरकिनार कर अवैध बहुमंजिला व्यावसायिक भवन का निर्माण करने के मामले का खुलासा किया जा चुका है। राजमोहल्ला जोन क्रमांक-2 वार्ड-69 में स्थित भूखंड क्रमांक 44 और 45 पर स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण, बिना कम्प्लीशन सर्टिफिकेट और ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट के व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। यह सीधे तौर पर मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 301 का उल्लंघन माना जा रहा है।

भूखंड क्रमांक 44, बड़ा सराफा –श्रीनाथ एंटरप्राइजेस (पार्टनरशिप), श्रेय जैन पिता मनीष जैन। भूखंड क्रमांक 45 (पुराना 44), बड़ा सराफा– सुजाता जैन पति मधु कुमार जैन, इन दोनों भूखंडों पर ग्राउंड + 3 फ्लोर व्यावसायिक भवन की अनुमति दी गई थी।

तीन बार नोटिस, फिर भी निर्माण जारी
नगर निगम द्वारा नक्शे के विपरीत निर्माण को लेकर अब तक तीन बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद निर्माण कार्य न केवल जारी रहा, बल्कि भवन का व्यावसायिक उपयोग भी प्रारंभ कर दिया गया। नियमों के अनुसार कार्य पूर्ण होने के बाद अधिभोग अनुमति प्राप्त किए बिना भवन का उपयोग प्रतिबंधित है।

जानकारी के अनुसार जिस जमीन पर निर्माण किया जा रहा है, वह दान की जमीन बताई जा रही है। आरोप है कि अवैध बेसमेंट का निर्माण, बैक लाइन पर कब्जा, स्वीकृत नक्शे के विपरीत चौथी मंजिल का निर्माण, छोटी-छोटी दुकानों का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। जबकि इस प्रकार के निर्माण की अनुमति नगर निगम स्पष्ट रूप से नहीं देता।

प्लिंथ लेवल तक की जांच नहीं, सर्टिफिकेट लंबित
निर्माण प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण चरण प्लिंथ लेवल (कुर्सी हाइट) की जांच होती है। नियमों के अनुसार बेस डालते समय बिल्डिंग इंस्पेक्टर और कंसल्टेंट इंजीनियर की संयुक्त जिम्मेदारी होती है। प्लिंथ लेवल सर्टिफिकेट जारी होना अनिवार्य है, लेकिन इस प्रकरण में न तो सही निरीक्षण हुआ और न ही प्लिंथ लेवल प्रमाण पत्र जारी किया गया। इससे निर्माण की वैधानिकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कंसल्टेंट इंजीनियर पर सवाल
इस भवन के कंसल्टेंट इंजीनियर आदर्श वर्मा हैं। नगर निगम के नियमों के अनुसार कंसल्टेंट इंजीनियर अपने लाइसेंस के आधार पर यह गारंटी देता है कि निर्माण स्वीकृत नक्शे के अनुरूप होगा। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में उसका लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।

आरोप है कि करोड़ों रुपए के कथित भ्रष्टाचार में लिप्त मस्टरकर्मी असलम खान का कार्यालयीन कार्य भी आदर्श वर्मा द्वारा संभाला जाता है। ऐसे में मिलीभगत की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

एक ही निकासी, बड़ा खतरा
विशेषज्ञों का कहना है कि व्यावसायिक बिल्डिंग में केवल एक ही निकासी रखी गई है। यदि भविष्य में आगजनी या कोई अन्य हादसा होता है तो जान-माल की भारी क्षति की आशंका है। मध्य प्रदेश भूमि विकास नियम 2012 के नियम 86 के अनुसार अग्निशमन व्यवस्था और संबंधित विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र अनिवार्य है। इसके बावजूद स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

डेढ़ लाख रुपए प्रति स्क्वेयर फीट में दुकानों की बिक्री
नियमों के उल्लंघन और अधूरे प्रमाण पत्रों के बावजूद इस भवन में लगभग 1.5 लाख रुपए प्रति स्क्वेयर फीट की दर से दुकानों की बिक्री की जा रही है। खुलेआम हो रही बिक्री यह संकेत देती है कि निर्माण को संरक्षण प्राप्त है।

भूमि विकास नियम 2012 की शर्तें और उल्लंघन
मध्य प्रदेश भूमि विकास नियम 2012 के नियम 27 के तहत भवन अनुज्ञा शर्तों सहित दी जाती है, जिनमें प्रमुख हैं स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप निर्माण, प्लिंथ लेवल निरीक्षण अनिवार्य, जल संरक्षण सत्यापन प्रमाण पत्र, भूकंपरोधी तकनीक का उपयोग, पार्किंग व्यवस्था नियम 81 के अनुसार अग्निशमन विभाग से एनओसी, ऑनलाइन सूचना (परिशिष्ट M-1, M-2, M-3, M-4), पौधारोपण एवं पर्यावरणीय प्रावधान, स्ट्रक्चर इंजीनियर की देखरेख

-यदि शर्तों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियम 25 के अंतर्गत अनुज्ञा निलंबित या निरस्त की जा सकती है।

नियम विरुद्ध निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी
नगर निगम के अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने कहा कि नियम विरुद्ध निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी, फिर वह कोई भी हो, नियम सभी के लिए समान हैं। उन्होंने बीओ द्वारा दिए गए नोटिस के बाद कार्रवाई न होने की जांच के निर्देश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सवाल जो जवाब मांगते हैं
तीन नोटिस के बाद भी निर्माण क्यों नहीं रुका?

बिना सीसी और ओसी के व्यावसायिक गतिविधियां कैसे शुरू हुईं?

प्लिंथ लेवल निरीक्षण क्यों नहीं हुआ?

क्या कंसल्टेंट इंजीनियर की जिम्मेदारी तय होगी?

क्या अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी?

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 7 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 8 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 8 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 8 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 8 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 8 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 8 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 8 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 8 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 8 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 8 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 8 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 8 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 9 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 9 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 9 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 9 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!