खबर
Top News

शराब माफिया अरोरा और दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: ‘खुलासा फर्स्ट’ की खबर पर सरकार ने लगाई मुहर; मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सदन में दिए आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के आदेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 फ़रवरी 2026, 4:03 pm
शेयर करें:
शराब माफिया अरोरा और दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
डॉ. मोहन सरकार ने नीमच के बहुचर्चित सरोवर होटल जमीन मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया है। ‘खुलासा फर्स्ट’ द्वारा 20 नवंबर 2025 को प्रकाशित की गई विस्तृत खबर पर आधिकारिक मुहर लगाते हुए राज्य सरकार ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि सरकारी संपत्तियों को निजी स्वार्थ के लिए लुटाने वाले माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों के दिन अब लद चुके हैं।

विधानसभा के वर्तमान बजट सत्र के दौरान जब नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने इस प्रकरण से जुड़े पुख्ता दस्तावेज और चौंकाने वाले प्रमाण सदन के पटल पर रखे तो पूरा सदन सन्न रह गया। मामले की गंभीरता और नियमों की अनदेखी को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तत्काल प्रभाव से पट्टा निरस्त करने और इस पूरी धोखाधड़ी में शामिल पट्टाधारक सहित तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कर आपराधिक प्रकरण चलाने के आदेश जारी कर दिए।

अनियमितता का पूरा विवरण उस समय जनमानस के सामने आया जब विधायक परिहार ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार को घेरा। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि नीमच शहर के हृदय स्थल सीआरपीएफ रोड पर स्थित जिस बेशकीमती शासकीय भूमि को वर्ष 1986 में नगर सुधार न्यास द्वारा मात्र 3 साल के लिए होटल संचालन के उद्देश्य से आवंटित किया गया था, उसे वर्ष 2012 में तत्कालीन नगरपालिका अधिकारियों ने नियमों को पूरी तरह ताक में रख 30 साल के लिए शराब कारोबारी अशोक अरोरा को सौंप दिया।

आश्चर्यजनक तथ्य यह कि 11,300 वर्गफीट की इस अत्यंत मूल्यवान भूमि और उस पर निर्मित चार मंजिला भव्य भवन का किराया महज 10,200 रुपए प्रतिमाह तय किया गया। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इस संपत्ति की कीमत 11 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है, जबकि इसका वास्तविक किराया भी सवा लाख रुपए प्रतिमाह से ऊपर होना चाहिए।

‘खुलासा फर्स्ट’ की पड़ताल में पूर्व में ही यह तथ्य सामने आ चुके थे कि इस पूरे आवंटन के पीछे की नीयत और प्रक्रिया दोनों ही दूषित थीं। जांच रिपोर्ट के अनुसार नियमों के विरुद्ध जाकर किए गए इस पट्टा हस्तांतरण के बाद होटल संचालन के मूल उद्देश्य को भी पूरी तरह भुला दिया गया। जिस स्थान पर पर्यटकों और अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था होनी थी, उसका उपयोग अवैध शराब सिंडिकेट की गतिविधियों और अनैतिक कार्यों के लिए किया जाने लगा।

रिपोर्ट में यह सनसनीखेज खुलासा भी हुआ कि रसूख के बल पर महज नीमच जिले में 52 दुकानों के लाइसेंस की आड़ में 110 से अधिक अवैध ठिकानों पर शराब बिक्री का विशाल जाल फैलाया गया, जिससे शासन को प्रतिवर्ष लगभग 100 करोड़ रुपए के आबकारी राजस्व की चपत लग रही है। वर्ष 2025 में किए अनुबंध को 6 साल पुराने बैकडेट यानी वर्ष 2019 से प्रभावी दिखाकर पूर्व के अवैध कब्जे को नियमित करने का प्रयास किया गया।

विधानसभा में सरकार का पक्ष रखते हुए कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और माना कि पट्टा आवंटन की प्रक्रिया में प्रथम दृष्टया भारी भ्रष्टाचार और नियमों का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस लूट में शामिल तत्कालीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी, राजस्व अमले और अन्य कर्मचारियों की भूमिका की सूक्ष्मता से जांच कर उनके विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अब नीमच प्रशासन पट्टा निरस्तीकरण की अंतिम वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर रहा है, जिसके बाद इस बेशकीमती संपत्ति को पुनः सरकारी आधिपत्य में लेकर जनहित में उपयोग किया जाएगा।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 4 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 4 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 4 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 4 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 4 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 4 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 4 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 4 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 4 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 4 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 5 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 5 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 5 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 5 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 5 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 5 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 5 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 5 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!