सिरपुर तालाब से सटकर प्लॉट बेचने वाले कॉलोनाइजरों पर होगी कार्रवाई: निगमायुक्त ने सिरपुर तालाब का दौरा कर अधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

आदित्य शुक्ला 98260-63956 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम जोन 14 के अधीन आने वाले सिरपुर तालाब केचमेंट एरिया की सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर प्लॉट के सौदे कर दिए। इससे वहां अवैध कॉलोनियों की बसाहट हो गई है। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने अतिक्रमण हटाने और प्लॉट बेचने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सिरपुर तालाब की सरकारी जमीन पर कई कॉलोनियां बस गई हैं। प्रजापत नगर, गुरुशंकर नगर, विदुर नगर सहित दर्जनों कॉलोनियो में अवैध निर्माण से सिरपुर तालाब केचमेंट एरिया सिकुड़कर मामूली रह गया है। इसके चलते सिरपुर तालाब को रामसर साइट घोषित होने के बाद निगमायुक्त व कलेक्टर को एनजीटी ने निर्देश दिए थे कि तालाब के किनारे से कब्जे हटाए जाएं। इसके चलते निगम ने एक बार कार्रवाई कर कई दुकानें व मकान तोड़ दिए, लेकिन मौजूदा में तालाब से सटकर कई नई कॉलोनियों की बसाहट हो गई है।
अवैध बसाहट देख अधिकारियों पर भड़के निगमायुक्त
हाल ही में सिरपुर तालाब रामसर साइट का निरीक्षण करने पहुंचे निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने जब तालाब के आसपास अवैध बसाहट देखी तो वह अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने निगम जोन 14 के भवन अधिकारी वैभव देवलासे और भवन निरीक्षक अनुभूति माडवी के साथ ही कॉलोनी सेल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाब के नजदीक किए गए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए।
इसके साथ ही बिल्डिंग अफसरों को हिदायत दी कि लोगों को केचमेंट एरिया में प्लॉट बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया जाए। अतिक्रमण हटाने के बाद जमीन पर निगम का बोर्ड भी लगाया जाए।
जमीन में हेरफेर
जोन 14 के भवन अधिकारी और भवन निरीक्षकों की मिलीभगत से सिरपुर तालाब केचमेंट एरिया की जमीन का जादूगरों ने बड़े पैमाने पर हेरफेर किया है। पुराने दस्तावेजों में यह तालाब के केचमेंट एरिया की जमीन महारानी के नाम पर दर्ज है, जिसे सरकार ने कब्जे में ले लिया।
इसके बाद भी भूमाफियाओं ने जमीन के सौदे कर उस जमीन पर कॉलोनियां बसा दीं। भूमाफियाओं के इस खेल में निगम व प्रशासन के अफसरों की मिलीभगत होने से कभी कोई कारगर कार्रवाई नहीं हुई।
जमीन के सौदे को लेकर कई भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस में शिकायतें भी हुईं, भूमाफिया जेल भी गए, लेकिन बाहर आते ही उन्होंने नए सिरे से जमीन की सौदेबाजी कर जमकर कमाई की है। इससे मौजूदा में सिरपुर तालाब का केचमेंट एरिया पूरी तरह से गायब हो गया है।
दर्जनभर भूमाफिया
सिरपुर तालाब केचमेंट एरिया की जमीन के सौदे करने में करीब दर्जनभर भूमाफिया सक्रिय रहे। बताया जाता है कि सबसे पहले लच्छूराम व्यास ने फार्म हाउस बनाने की योजना बनाई, इसके चलते उसने नक्शा भी बनाया, लेकिन बाद में फार्म हाउस की बिक्री कम होती देख वह जमीन टुकड़ों में बेच दी।
इस तरह जिसने मामूली जमीन खरीदी वह जितनी जमीन पर कब्जा कर बेच सका बेचने लगा। इस तरह भूमाफियाओं ने दिखावे के दस्तावेजों पर सरकारी जमीन के जमकर सौदे कर दिए। इसी का नतीजा है कि सिरपुर तालाब केचमेंट एरिया में दर्जनों अवैध कॉलोनियों की बसाहट हो गई और निगम व प्रशासन के अफसर मूक दर्शक बने रहे। अब निगमायुक्त ने एक बार फिर जमीन को लेकर कार्रवाई करने में रुचि दिखाई तो भूमाफियाओं के हाथ-पांव फूलने लगे हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!