खबर
Top News

वसूली के बहाने एआरओ पर हो सकती है कार्रवाई: राजस्व विभाग के अफसरों व कर्मचारियों के साथ निगमायुक्त की बैठक कल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 फ़रवरी 2026, 1:45 pm
शेयर करें:
वसूली के बहाने एआरओ पर हो सकती है कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम राजस्व विभाग में अपर आयुक्त की मनमानी से परेशान एआरओ पर वसूली के बहाने कार्रवाई की तैयारी की गई है। इसके चलते कल निगमायुक्त के साथ सहायक राजस्व अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें अफसर के माइंड गेम में फंसकर कई एआरओ की कुर्सी छिन सकती है। ज्ञात रहे कि पूर्व की बैठक में वसूली पर भड़के निगमायुक्त ने तीन एआरओ को नोटिस जारी कर हटाने की चेतावनी दी थी।

इन दिनों निगम राजस्व विभाग अपर आयुक्त और सहायक राजस्व अधिकारियों के बीच नूरा कुश्ती जारी है। अपर आयुक्त ने एआरओ को हटाने का खेल निगमायुक्त के साथ हुई पिछली बैठक से ही शुरू कर दिया, जिसमें कम वसूली को लेकर नाराज निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने जोन 9, जोन 12 और जोन 20 तीन एआरओ को नोटिस जारी कर हटाने की चेतावनी दे दी थी।

अब कल फिर बैठक हो रही है। इसे लेकर चर्चा है कि इसके लिए अपर आयुक्त ने एआरओ पर 714 संपत्तियों के क्षेत्रफल में हेरफेर करने के आरोप लगाकर उन्हें हटाने का रास्ता तैयार कर दिया है। इसके चलते चर्चा है कि कल होने वाली बैठक में अफसर के कहने पर निगमायुक्त कार्रवाई करेंगे या एआरओ को क्लीनचिट देंगे।

फोटो वायरल होने से हुई किरकिरी- नगर निगम में हर कोई अपर आयुक्त राजस्व और कर्मचारियों के बीच जारी विवाद पर बयानबाजी कर रहा है। चर्चा है कि भागीरथपुरा में ड्रेनेजयुक्त दूषित पानी की सप्लाय से जानलेवा संक्रामक बीमारी फैली उसमें अब तक 32 लोगों की मौत हुई है।

इसमें शुरुआत में ही अपर आयुक्त राजस्व भागीरथपुरा पहुंचे और एआरओ ग्रुप पर एक मकान की फोटो शेयर कर निर्देश दिए कि इस मकान का टैक्स असेसमेंट किया जाए। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे अपर आयुक्त की बहुत किरकिरी हुई। निगमायुक्त ने भी उन्हें फटकार लगाई कि एक तरफ लोग मर रहे हैं, वही टैक्स असेसमेंट के निर्देश दे रहे हो। इस घटना के बाद अपर आयुक्त भड़क गए उन्होंने इस बात की टीस बांध ली कि एआरओ के ग्रुप में डाली गई फोटो आखिर सोशल मीडिया पर वायरल कैसे हो गई। कोई ऐसा एआरओ है, जिसने यह फोटो जानबूझकर वायरल की है।

छवि खराब करने का प्रयास

निगम राजस्व विभाग के एआरओ ने अफसर की मनमानी से परेशान होकर व संपत्ति क्षेत्रफल में बदलाव करने के आरोप लगाने के बाद पूर्व निगमायुक्त व वर्तमान कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात कर उन्हें मामले की जानकारी दी। निगम कर्मचारियों ने बताया कि रूटीन संशोधन को घोटाला बताकर छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने एआरओ की समस्या जानने के बाद सभी को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की जानकारी निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से साझा करेंगे, जो जरूरी होगा वह किया जाएगा। कलेक्टर के इस आश्वासन के बाद अपर आयुक्त की कुर्सी डगमगाने लगी है। इस बीच अपर आयुक्त ने अपने चहेते राजस्व निरीक्षकों को निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से मिलने पहुंचा दिया।

मनचाही कुर्सी के लेन-देन का खेल

सूत्रों का कहना है कि कमाई का यह खेल मनचाही कुर्सी के लेन-देन का है। इसके चलते अफसर के नजदीकी दागी जिस कुर्सी की मंशा जता चुके हैं उस जोन के एआरओ को हटाने की रूपरेखा अफसर ने बनाना शुरू कर दी है। इसके चलते आने वाले दिनों में जो तय कीमत अदा करेगा उसको उसकी पसंद के जोन पर पदस्थ कर दिया जाएगा। निगम अफसर के इस खेल की भनक निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और कलेक्टर शिवम वर्मा को भी लग गई है, जिससे अफसर के मंसूबे अब तक पूरे नहीं हो सके हैं।


संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 13 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 13 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 13 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 14 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 14 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 14 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 14 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 14 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 14 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 14 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 14 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 15 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 15 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 15 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 15 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 15 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 15 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!