सिक्सलेन हाईवे निर्माण के दौरान हादसा: सरियों के बीच में दबने से मजदूर की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिक्सलेन हाईवे निर्माण के दौरान एक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। दरअसल, इंदौर-उज्जैन फोरलेन को सिक्सलेन में बदलने का कार्य चल रहा है।
हादसे में हुई मजदूर की मौत
इस दौरान शांति पैलेस चौराहे पर हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब पुल के पिलर पर काम करते समय मजदूर सरियों के बीच फंस गया।
लोहे का जाल बिछाने का चार रहा था काम
रवि इंफ्राबिल्ड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा निर्मित ब्रिज पर काम कर रहे झारखंड निवासी अशोक पिलर पर लोहे का जाल (सरिया) बिछा रहा था।
अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सरियों में फंस गया। घटना के समय पिलर पर चार-पाँच मजदूर मौजूद थे। सहकर्मी विष्णु ने बताया कि संतुलन बिगड़ने के बाद अफरा-तफरी मच गई।
सरियों को काटकर अशोक को बाहर निकाला
सूचना मिलने पर नीलगंगा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने गैस कटर की मदद से सरियों को काटकर अशोक को बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
15 मजदूर काम कर रहे थे
नीलगंगा थाना प्रभारी टी. तरुण कुरिल ने बताया कि यह दुर्घटना निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की गंभीर जांच का संकेत देती है। इस परियोजना में झारखंड से आए लगभग 15 मजदूर काम कर रहे थे।
इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन हाईवे परियोजना सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत विकसित की जा रही है। जिसकी अनुमानित लागत 1619 करोड़ रुपए है। यह सड़क इंदौर के अरबिंदो अस्पताल से उज्जैन के हरिफाटक ब्रिज तक बनाई जा रही है।
इस परियोजना में तीन फ्लाईओवर, छह अंडरपास और ग्रामीण कनेक्टिविटी के लिए आठ जंक्शन शामिल हैं। इसका उद्देश्य सिंहस्थ 2028 के दौरान यातायात को सुगम बनाना है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!