खबर
Top News

लैब टेक्नीशियन से 6.56 लाख की ठगी: ई-चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर की; ऐसे फंसाया जाल में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 फ़रवरी 2026, 12:40 pm
शेयर करें:
लैब टेक्नीशियन से 6.56 लाख की ठगी

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर से साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल में कार्यरत लैब टेक्नीशियन को ठगों ने आरटीओ ई-चालान के जाल में फंसाकर करीब 6.56 लाख रुपए की चपत लगा दी।

APK फाइल के जरिए बैंक खाते को बनाया निशाना
ठगों ने मोबाइल में भेजी गई APK फाइल के जरिए डेटा एक्सेस कर बैंक खाते को निशाना बनाया। यह मामला मुरार थाना क्षेत्र के काशीपुरा इलाके का है और घटना करीब 10 दिन पुरानी बताई जा रही है।

हरियाणा के खाते में पहुंची पूरी रकम
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ठगी की पूरी राशि हरियाणा के पानीपत निवासी विशाल कुमार के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है। इस सुराग के बाद मुरार पुलिस की एक टीम जांच को आगे बढ़ाने के लिए पानीपत रवाना हो गई है।

म्यूल अकाउंट की आशंका
पुलिस को आशंका है कि जिस खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, वह म्यूल अकाउंट हो सकता है। यानी ठगों ने किसी व्यक्ति का बैंक खाता किराए पर लेकर धोखाधड़ी की है। अब पुलिस इसी खाते के माध्यम से ठगी के पूरे नेटवर्क की चेन तैयार करने में जुटी है।

चालान के मैसेज से शुरू हुई ठगी
पीड़ित शिवनारायण धाकड़, जो काशीपुरा में वर्षा कॉन्वेंट स्कूल के पास रहते हैं, जनवरी माह में उनके मोबाइल पर आरटीओ चालान के नाम से एक APK फाइल आई थी। उन्होंने अनजाने में फाइल डाउनलोड कर ली।

बाद में बेटे को बताने पर उसने फाइल को फर्जी बताया, जिसके बाद शिवनारायण ने उसे खोलने से परहेज किया और मामला भूल गए।

पैसे निकलने का मैसेज आया
करीब 20 दिन तक कोई गतिविधि नहीं हुई, लेकिन कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर 90 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। बेटे से पूछने पर उसने किसी भी ट्रांजेक्शन से इनकार कर दिया।

खाते से निकाले पैसे, लोन भी ले लिया
बैंक पहुंचने पर शिवनारायण को पता चला कि उनके खाते से 90 हजार रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं। उनके नाम पर 5 लाख रुपए का ऑनलाइन जम्बो लोन और क्रेडिट कार्ड से 66 हजार रुपए से ज्यादा का इंस्टेंट लोन भी ले लिया गया है। यह जानकारी मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए।

पुलिस ने दर्ज की FIR
मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शुरुआती जांच में ठगी की रकम पानीपत के खाते में ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस हरियाणा में जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 6 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 6 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 6 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 7 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 7 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 7 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 7 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 7 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 7 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 7 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 7 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 7 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 8 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 8 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 8 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 8 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 8 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!