खबर
Top News

माई रेवा के तट पर उमड़ा जनसैलाब नर्मदे हर...जीवनभर: मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी नर्मदाजी की जयंती आज

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जनवरी 2026, 2:25 pm
365 views
शेयर करें:
माई रेवा के तट पर उमड़ा जनसैलाब नर्मदे हर...जीवनभर

‘नरबदा तू तो बहती जा...'

देवी अहिल्या की आस्था स्थली महेश्वर में होगा चुनरी मनोरथ, खेड़ी घाट पर दीप उत्सव

इंदौर में श्रद्धा-आस्था का सैलाब, उत्साह से मन रही नर्मदा जयंती, प्रतिमा पर दूध से किया अभिषेक

ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर में महा-महोत्सव, पूजन-अभिषेक, रात को कांकड़ा आरती से जगमग होगा ओंकार पर्वत

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
माई, ये आपके कलकल प्रवाह पर बंधन नहीं स्वीकार। अनादिकाल से आपकी अठखेलियों का साक्षी रहा है आपका तेरह सौ तेरह किलोमीटर का यात्रा मार्ग। आपकी ये यात्रा कितनी नयनाभिराम थी। धारा जी का वो अद्भुत दृश्य, भूले न भूलता जो अब डूब गया।

ऐसे अनेक सुंदर प्रवाह क्षेत्र-स्थल, ग्राम-नगर-कस्बे-शहर आज जलमग्न हैं। फिर भी आपकी यात्रा दर्शनीय तो आज भी है भगवती, लेकिन अब आप जगह-जगह बंधक बना दी गई हैं। कभी भगवान सहस्त्रबाहु की हजार भुजाएं भी आपका मचलकर चलना नहीं रोक पाई थीं।

आपकी अल्हड़ चाल को रोकने का दुस्साहस और उसकी हार आज भी सहस्त्र धारा के नाम से विद्यमान है। हजार भुजाओं को धता बता आपका प्रबल वेग थमा नहीं और वह अनेकानेक धाराओं के साथ गतिमान रहा, लेकिन अब अनेक बंधनों में आप बंधने को मजबूत हैं।

हम जानते हैं मैया कि आपको कोई बांध नहीं सकता। आपका प्रवाह कोई ताकत रोक नहीं सकती। न धरा की, न गगन की, फिर भी आप सहजता से इन बांधों में बंध गई हो तो उसका एक ही कारण हैं और वह हैं आपका हम पुत्रों के प्रति दयालुता का अटूट भाव।

आप जानती है, आपकी संतती को इस कलयुग में आपके निर्मल जल की अत्यंत आवश्यकता है। आपके भरोसे ही तो आपके तीरे तीरे ग्राम, नगर, कस्बे व शहर आबाद हुए हैं। सहस्त्रो सहस्र कोटि कंठों की प्यास आप बुझा रही हैं। आपसे ही सब धन-धान्य के भंडार भरे हुए हैं।

खेत-खलिहान हरे-भरे हैं। घर-घर, जन-जन समृद्धि-वैभव है। ये अहिल्या नगरी इंदौर तो आपके ऋण से कभी उऋण हो ही नहीं सकती। आपके उपकार से ही आज जगत में इंदौर की जय-जयकार है।

जन्म जयंती पर हे पुण्य सलिला, हे शंकर पुत्री, हे मेकलसुता, हे माई रेवा, हे माई नरबदा..आपको कोटि दंडवत प्रणाम। इसी आशा व विश्वास के साथ- ‘नरबदा तू तो बहती जा...'।

म ध्यप्रदेश की जीवनीदायिनी की आज जयंती हैं। जिस पुण्य सलिला के दम पर इस प्रदेश की पहचान है उस माई रेवा के तट पर आज अलसुबह जनसैलाब उमड़ा हुआ है। हर तरफ बस एक ही जयघोष गूंज रहा है नर्मदे हर...जीवनभर। हर प्रार्थना में एक ही स्वर शामिल है- नरबदा तू तो बहती जा...।

आपका अनवरत बहाव ही जन-जन के जीवन को गतिमान रखेगा, इसलिए इन दिनों माई की परिक्रमा पर सैकड़ों-हजारों कदम गतिमान हैं। मानव की इस आस्था के बल पर ही भगवती नर्मदा भी अपने अस्तित्व की एक-एक बूंद हमारी, आपकी अंजुरी में परोस देती हैं।

शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर मेकलसुता की आराधना में रविवार को अलसुबह से समूचा निमाड़-मालवा-महाकौशल अंचल भक्ति में निमग्न हो गया है। न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि गुजरात-महाराष्ट्र में भी उत्साह से मन रहा है नर्मदा जयंती का महोत्सव।

पुण्य सलिला के दोनों तटों पर उमड़े श्रद्धालुओं का सैलाब साक्षी है कि नर्मदा पुत्र अभी इतने स्वार्थी नहीं हुए हैं कि वह अपनी जीवनदायिनी नदी को बिसरा दें। ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर तो दुल्हन जैसी दमल रही है। यहां हर बार की तरह महा-महोत्सव मन रहा है।

मैया का पूजन-अभिषेक तो दिनभर होगा ही, रात को कांकड़ा आरती से ओंकार पर्वत भी जगमग होगा। प्रातः स्मरणीय मातुश्री देवी अहिल्या की आस्था स्थली महेश्वर में अनेक चुनरी मनोरथ होना शुरू भी हो गए हैं। बड़वाह के समीप खेड़ी घाट पर संध्या को दीप उत्सव की तैयारी है।

मां के उद्गम स्थल अमरकंटक से लेकर विसर्जन स्थल खंभात की खाड़ी तक के दोनों तट पर उत्सव मन रहा है। नर्मदापुरम यानी होशंगाबाद का नयनाभिराम सेठानी घाट सतरंगी रोशनी से नहा उठा है। मैया नर्मदा के नाभि स्थल नेमावर में तो ब्रह्म मुहूर्त से ही आस्था की डुबकी लगना शुरू हो गई है।

इंदौर भी अपनी नर्मदा मैया के प्रति सुबह से नतमस्तक हो चला है। माई के मंदिर व प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा-आस्था का सैलाब है। उत्साह से मन रही नर्मदा जयंती, प्रतिमा पर दूध से अभिषेक हो रहा है।

महापौर ने दूध और जल से अभिषेक कर किया पूजन
इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नर्मदा प्रतिमा पर दूध एवं जल से अभिषेक कर विधिवत पूजन किया। इसके पश्चात वे महाआरती में शामिल हुए और मां नर्मदा से शहर की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में इंदौर के नागरिक नर्मदा प्रतिमा स्थल पर पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा का पूजन-अभिषेक कर आस्था व्यक्त की। नर्मदे हर… के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। परिवारों, युवाओं और बुजुर्गों की सहभागिता ने आयोजन को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का रूप दे दिया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा मां नर्मदा को मध्यप्रदेश की जीवन रेखा कहा जाता है। उनकी जयंती न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह जल, पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी संदेश देती है। आज का यह आयोजन इसी भावना को सशक्त करता दिखाई दिया।

संबंधित समाचार

लव जिहाद
Top News

लव जिहाद:फर्जी बजरंग दल का कार्यकर्ता बन मुस्लिम ने हिंदू लड़की को फंसाया; विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

8 minutes ago
चर्चित केस में नया मोड़
Top News

चर्चित केस में नया मोड़:एसपी ऑफिस पहुंची युवती बोली; सारे आरोप झूठे, राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा

27 minutes ago
आठवीं पास युवक खेती-किसानी छोड़कर उतर गया नशे के धंधे में
Top News

आठवीं पास युवक खेती-किसानी छोड़कर उतर गया नशे के धंधे में:लत पूरी करने और जल्दी अमीर बनने के लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

34 minutes ago
इस देश में बड़ा हादसा
Top News

इस देश में बड़ा हादसा:टूरिस्ट स्पीडबोट पलटी; इतने भारतीय पर्यटकों की मौत, कई लोगों को बचाया

about 1 hour ago
पर्यटन स्थल का पार्किंग ठेका अटका
Top News

पर्यटन स्थल का पार्किंग ठेका अटका:आधी हुई पार्किंग फीस से नहीं लगी बोली; अब इस दिन होगी नीलामी

about 1 hour ago
विधवा से गैंगरेप
Top News

विधवा से गैंगरेप:डकैती के इरादे से घुसे इतने हथियारबंद बदमाश; विरोध करने पर महिला से दरिंदगी

about 1 hour ago
लव जिहादी की धमकी... अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा
Top News

लव जिहादी की धमकी... अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा:जमानत पर जेल से बाहर आते ही डराने लगा सोहेल

about 1 hour ago
डाक सहायक की हत्या से मची सनसनी
Top News

डाक सहायक की हत्या से मची सनसनी:पति ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

about 1 hour ago
जमानत पर छूटे रेप आरोपी का खूनी तांडव
Top News

जमानत पर छूटे रेप आरोपी का खूनी तांडव:पत्नी-बच्चों समेत इतने की हत्या; फिर पीड़िता और उसके परिवार को बनाया निशाना

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स केस के दो इनामी आरोपी चढ़े हत्थे
Top News

एमडी ड्रग्स केस के दो इनामी आरोपी चढ़े हत्थे:मंदसौर से दबोचे गए; 10-10 हजार रुपए का था इनाम

about 2 hours ago
दो फ्लैट... कई चेहरे और... नाना की रंगीन रातें
Top News

दो फ्लैट... कई चेहरे और... नाना की रंगीन रातें:ड्रग्स की डर्टी पार्टी को लेकर महिला मित्र ने किया सनसनीखेज खुलासा

about 2 hours ago
एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक नहीं छोड़ूंगा अयोध्या
Top News

एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक नहीं छोड़ूंगा अयोध्या:सहयोगियों से बोले चंपत राय

about 2 hours ago
फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Top News

फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:इस दल के पूर्व नेता समेत दो आरोपी दबोचे

about 2 hours ago
शिव भक्ति का सैलाब
Top News

शिव भक्ति का सैलाब:अमरनाथ यात्रा-2026

about 2 hours ago
परीक्षा में हिजाब
Top News

परीक्षा में हिजाब:पगड़ी और कलावा की होगी जांच; उतरवाया नहीं जाएगा,जूते-मोजे पहनकर नहीं मिलेगा प्रवेश

about 2 hours ago
उपचुनाव पर सियासत तेज
Top News

उपचुनाव पर सियासत तेज:कौन बोला-भाजपा की अंदरूनी आग से प्रदेश नहीं जलना चाहिए

about 3 hours ago
ड्रग्स केस में पीसीसी चीफ के भाई तलब
Top News

ड्रग्स केस में पीसीसी चीफ के भाई तलब:युवती के बयान से बढ़ीं मुश्किलें; शोषण और ड्रग्स सप्लाई के आरोपों की जांच तेज

about 3 hours ago
हिना कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन फूटी
Top News

हिना कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन फूटी:सड़कों पर बह रहा है गंदा पानी; मुख्य मार्ग पर जमा मल-मूत्र बना बड़ी मुसीबत, क्षेत्र में बीमारियों का बढ़ा खतरा

about 3 hours ago
उपचुनाव पर इस मंत्री का बड़ा बयान
Top News

उपचुनाव पर इस मंत्री का बड़ा बयान:टिकट नहीं बदलेंगे; पार्टी का फैसला सर्वोपरि

about 3 hours ago
सड़कों पर कब्जा तंत्र
Top News

सड़कों पर कब्जा तंत्र:व्यवस्था के आगे ट्रैफिक सिस्टम सरेंडर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!