खबर
Top News

कांग्रेस पर हमलों की बौछार: मोदी की कब्र क्यों खोदी जा रही; लोकसभा में बोलने से रोके गए पीएम राज्यसभा में हुए मुखर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 फ़रवरी 2026, 12:24 pm
शेयर करें:
कांग्रेस पर हमलों की बौछार

प्रधानमंत्री ने ही देश को बताया

‘रागा' के गाये जा रहे ‘चीनी राग' ने मोदी को फिर दे दिया संसद की जगह ‘देश को संबोधित' करने का अवसर

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के जवाब के जरिये पीएम ने कांग्रेस पर किए जोरदार हमले, कांग्रेस का वॉकआउट

नेहरू से इंदिरा, राहुल तक को लिया निशाने पर, टीएमसी नेता ममता को भी नहीं बख्शा, घुसपैठियों को बचाने का आरोप

‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी' जैसे लग रहे नारे पर मुखर मोदी ने नारे को ‘मोहब्बत की दुकान' से जोड़ बना दिया एक बड़ा मुद्दा

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिल्ली से करीब 900 मील दूर बैठकर आपके इस प्रिय पक्के इंदौरी अखबार खुलासा फर्स्ट ने कल सुबह जो अंदेशा जाहिर किया था, शाम होते-होते वह सच साबित हो गया। मसला संसद के बाहर मचे शोर और सदन के अंदर पसरे गतिरोध से जुड़ा है। नेता प्रतिपक्ष एक अप्रकाशित पुस्तक के जरिये ‘राग चीन आलाप' कर क्या फिर कोई गलती कर बैठे?

खुलासा फर्स्ट के इस सवाल का जवाब कल देश को संसद से ही मिल गया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के जवाब में एक बार फिर सदन से ‘देश को संबोधित' कर दिया। पीएम के 1 घंटा 37 मिनट के संबोधन में ये लगा ही नहीं कि वे सदन व आसंदी से मुखातिब हैं।

चर्चा के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल उन्होंने विपक्ष, खासकर कांग्रेस के खिलाफ करते हुए उस चर्चित नारे को फोकस में ला दिया, जो मोदी तेरी कब्र खुदेगी के रूप में लग रहा है। मोदी ने इस नारे को ‘मोहब्बत की दुकान' से जोड़कर इसे इमोशनल टच दे दिया और इसे एक तरह से ‘चुनावी मुद्दा' बना दिया।

सिक्ख मंत्री को गद्दार दोस्त बोलकर क्या फंस गए राहुल? इस सवाल का जवाब भी कल ही मिल गया। पीएम ने इस मामले पर 10 मिनट से ज्यादा बोलकर इसे सिक्खों के ही नहीं, सिक्ख गुरुओं के अपमान से जोड़ दिया।

स्व यं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही गुरुवार को देश को बताया कि मेरी कब्र खोदने के मंसूबे क्यों नारे के रूप में जाहिर किए जा रहे हैं। मोदी ने राज्यसभा में अपने भाषण में विस्तार से इस पर बात की और हर वो मुद्दा बताया, जिसके कारण कब्र खुदने के नारे लग रहे हैं।

उन्होंने कहा ये नारा नहीं, नफरत का प्रतिबिंब है, जो मोहब्बत की दुकान से झलक रहा है। पीएम मोदी ने कब्र खुदने के पीछे जो कारण बताया, उसमें धारा 370 हटाना, नॉर्थ-ईस्ट में बम-बंदूक खत्म कर शांति स्थापित करना, पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर मारना, ऑपरेशन सिंदूर चलना, माओवादी आतंक से देश को मुक्त करना, नेहरू द्वारा लागू सिंधु जल समझौते को रद्द करना और सबसे बढ़कर ये बात कि ये मोदी यहां तक आ कैसे गया और आ गया तो फिर अब तक टिक कैसे गया।

कब्र खुदने के कारणों की इस फेहरिस्त के साथ मोदी ये बोलने से नहीं चुके कि प्रधानमंत्री पद एक परिवार की जागीर होने की मानसिकता ही मोहब्बत की दुकान में नफरत की आग लगा रही है।

नेहरू के लिए 35, इंदिरा के लिए 57 करोड़ देशवासी समस्या... पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के ईरान दौरे पर दिए गए भाषण का ज़िक्र करते हुए बताया कांग्रेस के लिए देश की जनसंख्या का आंकड़ा समस्या है। उन्होंने इंदिरा गांधी के भाषण का ज़िक्र करते हुए कहा इंदिराजी ने बताया कि किसी ने उनके पिता नेहरूजी से पूछा कि उनके सामने कितनी समस्या है, तो पिता ने जवाब दिया- 35 करोड़।

देश की आबादी उस वक्त इतनी थी। आज देश की आबादी 57 करोड़ है, इसलिए मेरे देश की समस्या भी इतनी बड़ी है। मोदी ने इन भाषण का ज़िक्र कर कहा कि ये कांग्रेस की सोच है, जो अपने देशवासियों को समस्या माने। हमारी सोच है समस्या कितनी भी बड़ी क्यों न हो, हमारे पास ‘140 करोड़’ समाधान हैं।

सिक्ख मंत्री को गद्दार कहना बताता है अहंकार सातवें आसमान पर है... पीएम मोदी ने राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार दोस्त बोलने के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष के अहंकार को सातवें आसमान से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस को कितने ही लोग छोड़ चुके हैं।

कांग्रेस के कितने ही टुकड़े हो गए, लेकिन गद्दार सिर्फ सिक्ख सांसद को बोला गया। ये सिक्खों का अपमान है, गुरुओं का अपमान है। राजनीति में विचारों के परिवर्तन करने पर गद्दार कहना कांग्रेस का सिक्खों के प्रति नफरत का परिचायक है। पीएम ने राहुल के गद्दार वाले बयान पर तंज कसा कि ऐसे लोग ही कांग्रेस को डुबोएंगे।

पीएम ने इस मामले में सदन में बैठे सांसद सदानंद मास्टर का जिक्र किया कि राजनीतिक विद्वेष के चलते उनके दोनों पैर भरी जवानी में काट दिए, लेकिन उन्होंने अपनी वाणी से एक शब्द भी विरोधी विचार के लिए अपशब्द के रूप में प्रकट नहीं किया और देशसेवा का व्रत कायम रखा।

इंदिराजी मांगती रहीं खच्चर, सरकार देती रही जीप...सदन में कल पीएम एक अलग अंदाज में थे। उन्होंने कांग्रेस की देश के विकास की सोच पर खूब हमले किए। इंदिरा गांधी के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने योजना आयोग से हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ व पहाड़ी इलाकों के लिए खच्चर की मांग की, क्योंकि वहां सड़कें नहीं थीं।

लेकिन योजना आयोग के पास ऐसा कोई प्रस्ताव ही नहीं था। उन्होंने इंदिराजी से कहा कि हम जीप दे सकते हैं, खच्चर का प्रावधान नहीं है। ऐसे ही मोदी ने सरदार पटेल के नर्मदा बांध के सपने का जिक्र किया कि जब मैं पैदा नहीं हुआ था, तब सरदार पटेल ने इसकी मांग की। ये काम मेरे पीएम बनने के बाद पूरा हुआ।

बारामुला-ऊधमपुर रेलवे लाइन 30 साल से अटकी थी। आज देश बर्फ की वादियों के बीच रेल का नजारा देख रहा है। असम को अरुणाचल से जोड़ने वाला ब्रिज भी हमने ही आकर बनाया। बस्तर में बस तक नहीं थी।

18 हजार गांव ने 2014 के बाद बिजली देखी। गरीबी के नारे लालकिले से खूब लगे, लेकिन 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी रेखा से हमने दूर किया। कांग्रेस सिर्फ इमेजिंग करती है। हम इम्प्लीमेंट करते हैं।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 9 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 9 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 9 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 10 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 10 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 10 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 10 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 10 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 10 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 10 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 10 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 10 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 10 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 10 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 10 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 10 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 11 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 11 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!