82 शिकायतें आईं पुलिस कमिश्नर बोले- तुरंत हल हो: पारिवारिक विवाद से लेकर साइबर फ्रॉड और जमीन संबंधी शिकायतों पर समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में जनसुनवाई हुई। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने हर आवेदक की समस्या गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। यहां कुल 82 आवेदन प्राप्त हुए।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पारिवारिक और आपसी विवाद से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। इनमें बेटा-बहू द्वारा परेशान करने, पति-पत्नी के बीच विवाद, आपसी मतभेद और अन्य पारिवारिक समस्याएं शामिल थीं।
इसके अलावा पैसों के लेन-देन, मकान पर कब्जा, प्लॉट और जमीन संबंधी धोखाधड़ी के मामलों को लेकर भी लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। रहवासी सोसायटी में देर रात तक दुकान संचालित होने से होने वाली परेशानी, नियोक्ता द्वारा वेतन नहीं देने, महिला अपराध, साइबर एवं फाइनेंशियल फ्रॉड तथा पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने संबंधी शिकायतें भी जनसुनवाई में पहुंचीं।
पुलिस कमिश्नर ने आवेदकों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया। आवश्यकता के अनुसार अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर भी शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए गए।
उन्होंने आवेदकों को भरोसा दिलाया कि इंदौर पुलिस आमजन की सुरक्षा, न्याय और अधिकारों के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस द्वारा मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से पारिवारिक और आपसी विवादों में काउंसलिंग भी कराई जा रही है, ताकि मामलों का शांतिपूर्ण समाधान हो सके और विवाद अनावश्यक रूप से आगे न बढ़ें।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!