4.80 करोड़ कावड़ियों ने बनाया शिवभक्ति का नया रिकॉर्ड: हरिद्वार कावड़ मेला 2026
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हरिद्वार।
उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित हुए श्रावण मास के कावड़ मेला-2026 में इस बार आस्था का एक नया रिकॉर्ड बना है। प्रशासन के अनुसार इस साल मेला संपन्न होने तक कुल 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार कावड़िये हरकी पौड़ी सहित शहर के अलग-अलग घाटों से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
मेला प्रशासन का कहना है कि कावड़ यात्रा के इतिहास में श्रद्धालुओं की यह संख्या अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। श्रद्धालुओं की इस भारी संख्या के कारण हरिद्वार की सड़कों और राजमार्गों पर आस्था का सैलाब नजर आया।
कावड़ मेले के आखिरी दिन यानी मंगलवार को भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मेला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार समापन वाले दिन कल करीब 36 लाख 62 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
इस बड़े धार्मिक आयोजन के सकुशल संपन्न होने के बाद मंगलवार को हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने हरकी पौड़ी पहुंचकर मां गंगा का पूजन किया। एसएसपी ने कावड़ मेला-2026 के सफल आयोजन के लिए ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पिछले वर्षों के मुकाबले भारी बढ़ोतरी
हम अगर पिछले सालों के आंकड़ों को देखें तो साल 1995 में करीब 50 लाख श्रद्धालु कावड़ लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। 31 वर्षों के दौरान यह संख्या करीब 10 गुना बढ़कर अब 4.80 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। इसके अलावा साल 2025 में हरिद्वार पहुंचने वाले कावड़ियों का आंकड़ा 4.52 करोड़ दर्ज किया गया था।
इस हिसाब से देखा जाए तो पिछले साल की तुलना में इस वर्ष करीब 28 लाख 40 हजार अधिक कावड़िये गंगाजल लेने पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की आस्था और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से ही इतने बड़े धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सका।
कुंभ महापर्व के लिए महत्वपूर्ण अनुभव
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अगले वर्ष होने वाले कुंभ महापर्व की तैयारियों के लिहाज से भी इस बार कावड़ मेले के दौरान की गई व्यवस्थाएं महत्वपूर्ण अनुभव साबित होंगी। इस मेले के सफल संचालन से मिले अनुभव कुंभ महापर्व के आयोजन के लिए बेहद मददगार साबित होंगे।
वर्षवार आंकड़ों में लगातार बढ़ता ग्राफ
प्रशासन की ओर से जारी किए गए साल-दर-साल के आंकड़ों को देखें तो हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती गई है। साल 1995 में जहां 50 लाख कांवड़िये आए थे, वहीं साल 2000 में यह संख्या पहली बार एक करोड़ के पार पहुंची। इसके बाद साल 2018 में यह आंकड़ा 3.76 करोड़ रहा। कोरोना महामारी के कारण साल 2020 और साल 2021 में कांवड़ मेला स्थगित रहा था।
महामारी के बाद साल 2022 में 3.80 करोड़, साल 2023 में चार करोड़ के करीब और साल 2024 में 4.14 करोड़ कांवड़िये हरिद्वार पहुंचे थे। इसके बाद साल 2025 में यह संख्या 4.52 करोड़ रही और अब इस वर्ष यानी 2026 में 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार कांवड़ियों के साथ नया रिकॉर्ड बना है।
आज से 18 तक चलेगा सफाई अभियान
कावड़ मेला सकुशल पूरा होने के बाद अब धर्मनगरी हरिद्वार को साफ-सुथरा बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिले में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में इस अभियान को 12 से 18 अगस्त तक चलाया जाना तय किया गया है।
कावड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में भारी भीड़ उमड़ी थी। इस वजह से गंगा घाटों, कांवड़ मार्गों, गाड़ियों के पार्किंग स्थलों, स्थानीय बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बहुत बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा जमा हो गया है। इस कचरे को पूरी तरह से हटाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।
इसके तहत नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत और ग्राम पंचायतों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सभी स्थानीय निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में अधिकारियों को सफाई के साथ-साथ कूड़े के उचित निस्तारण और अभियान की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने इस सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग से मदद मांगी है।
अधिकारियों की तरफ से सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापार मंडल और औद्योगिक इकाइयों से सहयोग करने की अपील की गई है। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों, संत समाज और आम लोगों से भी इस मुहिम से जुड़ने को कहा गया है।
अधिकारियों का कहना है कि हरिद्वार को स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से ही धर्मनगरी को फिर से साफ-सुथरा बनाया जा सकेगा।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!