जहरीले पानी से 18वीं मौत: बेटी के यहां रहने आई थी मां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दूषित पानी पीने से फैल रही बीमारी ने शहर में एक और जान ले ली है। इस कांड में अब 18वीं मौत की पुष्टि सामने आई है। मृत महिला कुछ दिन पहले भागीरथपुरा क्षेत्र में अपनी बेटी के यहां रहने आई थी। मौत के कई दिन बाद परिजनों ने बीमारी और पानी से संबंध की जानकारी प्रशासन को दी है।
बेटी के घर आने के बाद बिगड़ी तबीयत
परिजनों के अनुसार, मृतिका 28 दिसंबर को अपनी बेटी के यहां भागीरथपुरा आई थी। वहां रहने के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इसके बाद वह अपने घर कुलकर्णी का भट्टा लौट गई, जहां हालत और गंभीर हो गई।
पेट दर्द, उल्टी-दस्त के बाद हुई मौत
परिजनों का कहना है कि महिला को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की लगातार शिकायत थी। इलाज के बावजूद उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और 2 जनवरी को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अब इस मौत को दूषित पानी से फैली बीमारी से जोड़ते हुए प्रशासन को जानकारी दी है।
स्वास्थ्य विभाग की जांच पर बढ़ा दबाव
इस नई मौत के सामने आने के बाद एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। भागीरथपुरा और आसपास के क्षेत्रों में दूषित पानी से बीमार पड़ने वालों की संख्या पहले ही बड़ी है। अब मौतों का आंकड़ा बढ़ने से प्रशासन पर जांच और जवाबदेही का दबाव और तेज हो गया है।
अब तक 18 लोगों की मौत
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को उल्टी-दस्त के 38 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 6 मरीजों को अरबिंदो अस्पताल रेफर किया गया है।
इन्हें मिलाकर कुल 110 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। बीमार होने के बाद कुल 421 मरीजों को अस्पताल लाया गया था, इनमें से 311 डिस्चार्ज हो चुके हैं। आईसीयू में 15 मरीजों का इलाज जारी है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!