खबर
Top News

सूदखोरी के जाल में फंसे युवा: फ्रंट फेस की तलाश; क्राइम ब्रांच की जांच में खुली परतें, आईडी सप्लायर और असली अकाउंट होल्डर जल्द होंगे गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 मई 2026, 4:01 pm
शेयर करें:
सूदखोरी के जाल में फंसे युवा

आईपीएल सट्टे के सिंडिकेट का हुआ खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में आईपीएल सट्टेबाजी का नेटवर्क सिर्फ मोबाइल और एप तक सीमित नहीं, बल्कि एक संगठित सिंडिकेट के रूप में काम कर रहा है। जहां सट्टा, उधारी और सूदखोरी एक ही चेन का हिस्सा हैं।

क्राइम ब्रांच द्वारा एरोड्रम इलाके से पकड़े गए आरोपी शुभम उर्फ मोनू यादव से हुई पूछताछ में ऐसे कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जो इस नेटवर्क की गहराई का खुलासा करते हैं।

अब जांच की सूई दो और अहम किरदारों पर आकर टिक गई है। एक जो सट्टे की आईडी और पासवर्ड सप्लाई करता है और दूसरा, जिसके नाम पर पूरी सट्टेबाजी का डिजिटल ढांचा खड़ा किया गया। डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, धर्मराज कॉलोनी से पकड़ा गया शुभम सिर्फ एक ऑपरेटर नहीं, बल्कि सट्टा और सूदखोरी के बीच की कड़ी था।

वह न केवल लोगों को मैचों में पैसा लगाने के लिए उकसाता था, बल्कि जरूरत पड़ने पर खुद ही उन्हें रकम उधार देता और फिर उस पर भारी ब्याज वसूलता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह क्रेडिट सट्टा मॉडल कई युवाओं को कर्ज के जाल में फंसा रहा था।

रंगेहाथ गिरफ्तारी लाइव ऑपरेशन
क्राइम ब्रांच की टीम जब शुभम के ठिकाने पर पहुंची, तब वह टीवी पर लाइव मैच देख रहा था और उसी दौरान मोबाइल के जरिए सट्टा ऑपरेट कर रहा था। यह पूरी कार्रवाई प्लानिंग के तहत की गई थी, जिसमें टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ने के लिए सही समय का इंतजार किया। मौके से मोबाइल फोन, हिसाब-किताब का डिजिटल डेटा और करीब एक लाख रुपए जब्त किए गए।

मोबाइल में छिपा करोड़ों का खेल
जांच में सबसे बड़ा सुराग शुभम के मोबाइल फोन से मिला है। शुरुआती डिजिटल स्कैन में लाखों रुपए के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं। ये लेनदेन अलग-अलग बैंक खातों और ई-वॉलेट्स के जरिए किए गए थे, जिससे यह संकेत मिलता है कि नेटवर्क मल्टी-लेयर में काम कर रहा था। अब क्राइम ब्रांच बैंकिंग ट्रेल खंगाल रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि असली ‘फाइनेंसर’ और ‘हैंडलर’ कौन हैं।

सूदखोरी का एंगल सबसे खतरनाक: इस केस की सबसे चिंताजनक बात यह है कि सट्टेबाजी को बढ़ाने के लिए सूदखोरी का सहारा लिया जा रहा था। आरोपी शुभम लोगों को पहले आसान शर्तों पर पैसा देता, फिर हारने पर उनसे कई गुना ब्याज वसूलता। जब लोग पैसे नहीं चुका पाते, तो उन पर दबाव बनाया जाता। सूत्रों के मुताबिक, कुछ पीड़ित सामने आने से भी डर रहे हैं।

आईडी सप्लायर भी धराया
जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने आरोपी धर्मेंद्र सोनी निवासी एरोड्रम को भी हिरासत में लिया है, जो सट्टे की आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराने का काम करता था। हालांकि, पुलिस मान रही है कि यह सिर्फ एक कड़ी है, जबकि पूरा नेटवर्क इससे कहीं बड़ा है।

क्राइम ब्रांच अब पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त करने की दिशा में काम कर रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं। पुलिस डिजिटल डेटा, बैंक खातों और कॉल डिटेल्स के आधार पर नेटवर्क के बाकी सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

संबंधित समाचार

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान
Top News

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

5 minutes ago
MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज
Top News

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

27 minutes ago
रिश्ते हुए शर्मसार
Top News

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

about 1 hour ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

about 1 hour ago
सोलर पैनल लगाते समय हादसा
Top News

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

about 2 hours ago
दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात
Top News

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

about 2 hours ago
यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 19 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 19 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 19 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 19 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 19 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 19 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 20 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 20 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 20 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 20 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 20 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 21 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!