अपनी गलती छिपाते-छिपाते थक जाओगे साहब: शर्मा को नहीं शर्म, नेताओं के पैरों में जा गिरे
Khulasa First
संवाददाता

अब राजनेताओं की शरण में आरटीओ, बेशर्मी ऐसी कि अभी भी गलती मानने को तैयार नहीं
खुलासा फर्स्ट…इंदौर
नायता मूंडला स्थित आरटीओ कार्यालय में पत्रकार हेमंत शर्मा और राजा खान के साथ हुई घटना ने पूरे विभाग के काले कारनामों का खुलासा कर दिया है। आरटीओ परिसर में दलाल बनकर घूमने वाले छोटे-मोटे गुंडों ने जैसे ही खुद का खुलासा होते देखा, तुरंत पत्रकारों पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की कोशिश तक की गई।
इस घटना के बाद आरटीओ प्रदीप शर्मा शहर में मुंह छिपाते घूम रहे हैं और दलाल व बाबू सहित अब राजनेताओं की शरण में जाकर अपने अपराधों पर पर्दा डालने में जुटे हैं। वहीं पुलिस कप्तान साफ कह चुके हैं कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं होगी। इसके बावजूद आरटीओ शर्मा में इतनी भी शर्म नहीं कि वह अपनी गलती मानकर कोई ठोस कार्रवाई करें, जिससे इन दलालों और दो-नंबरी बाबुओं पर नकेल कसी जा सके।
पहले केसरबाग रोड से लेकर विजय नगर चौराहा तक इंदौर का आरटीओ कार्यालय शांति, तालमेल और सामंजस्य के साथ काम करने के लिए जाना जाता था। अधिकारी आते-जाते थे, लेकिन बंद कमरों की कहानियां बाहर नहीं आती थीं। सब अपनी-अपनी लाइन में रहकर काम करते थे और किसी को नाराज नहीं किया जाता था। लेकिन कुछ बेशर्म अधिकारी ऐसे भी निकल आते हैं, जो अकड़ और मूर्खता में नौकरी कम और नेताओं के तलवे चाटने की परंपरा ज्यादा निभाते हैं। प्रदीप शर्मा ने भी इंदौर आरटीओ की छवि को जिस हद तक नुकसान पहुंचाया, उससे विभाग की वही साख बनाने में सालों लग जाएंगे। शर्मा की उक्त हरकत से अब मामला और बिगड़ता नजर आ रहा है।
जल्द बनेगी पुलिस चौकी... घटना के बाद जब पत्रकारों ने कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात की तो कलेक्टर ने भी माना कि शहर से इतनी दूर बने इस सरकारी कार्यालय के अंदर-बाहर कैमरे होना जरूरी है। वहीं कलेक्टर ने पुलिस कमिश्नर से चर्चा कर भविष्य में यहां एक पुलिस चौकी स्थापित करने पर भी सहमति व्यक्त की। घटना वाले दिन थाने से फोर्स आने में देरी हुई, जिसकी वजह से हमलावरों ने बेखौफ घटना को अंजाम दिया। उस दौरान जिस हमलावर ने पत्रकार पर भारी फर्शी उठाकर मारने का प्रयास किया, यदि वह किसी को लग जाती तो और गंभीर हादसा हो जाता।
जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे सभी आरोपी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी आरोपी अलग-अलग शहरों में फरार हो गए हैं, लेकिन उनकी लोकेशन पुलिस के पास है। जिन बाबुओं और दलालों ने पत्रकारों पर हमला किया था, वे जितने दिन फरार रहेंगे, उनकी सजा उतनी ही कठोर होती जाएगी। पुलिस का कहना है सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी और जो भी इस हमले में लिप्त था, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी कार्यालय, फिर भी कैमरे नहीं
इतने बड़े सरकारी कार्लालय में सीसीटीवी न होना भी शक की परतों को और गहरा कर देता है। घटना वाले दिन जब खुलासा फर्स्ट के संपादक अंकुर जायसवाल आरटीओ प्रदीप शर्मा से चर्चा कर रहे थे, तब यह बात सामने आई कि कार्यालय में बाहर और अंदर एक भी कैमरा नहीं लगा है।
शर्मनाक बात यह कि खुद प्रदीप शर्मा ने कहा था कि कैमरों की कोई जरूरत नहीं है, जबकि हकीकत यह है कि रोज फिटनेस, परमिट और आरटीओ की अन्य कार्रवाई में दलाल मोटी रकम वसूलते हैं। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे लग जाएं तो उनके काले कारनामों का तत्काल खुलासा हो जाएगा। यही वजह है कि आरटीओ की शह पर यहां कैमरे नहीं लगाए गए।
संबंधित समाचार

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!