खबर
Top News

तू चली गई और मेरे हाथ खाली रह गए: बेटी की मौत से टूटे पूर्व गृहमंत्री फेसबुक पर पिता ने बयां किया दर्द

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जनवरी 2026, 4:20 pm
शेयर करें:
तू चली गई और मेरे हाथ खाली रह गए

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजनीति के लंबे सफर में न जाने कितनी सभाएं, कितनी लड़ाइयां और कितने फैसले देखने वाले पूर्व गृहमंत्री व राजपुर से कांग्रेस विधायक बाला बच्चन आज एक ऐसे दर्द के सामने नतमस्तक हैं, जिसके आगे हर पद, हर पहचान और हर ताकत बौनी पड़ जाती है।

9 जनवरी तड़के हुई भीषण सड़क दुर्घटना ने उनसे उनकी बेटी प्रेरणा बच्चन को छीन लिया। उसी हादसे में कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे प्रखर और ट्रांसपोर्टर के बेटे मन संधू की भी असमय मौत हो गई।

बे टी के जाने के बाद से भीतर ही भीतर टूट चुके बाला बच्चन ने अब सोशल मीडिया पर अपने दिल का सैलाब शब्दों में उड़ेल दिया है। फेसबुक पर लिखे उनके शब्द कुछ पंक्तियां नहीं, बल्कि एक पिता की टूटी हुई सांसों की गवाही हैं। ऐसी गवाही, जिसे पढ़कर आंखें नम हुए बिना नहीं रहतीं।

कहना गलत नहीं होगा कि आज बाला बच्चन की यह पंक्तियां सिर्फ एक पोस्ट नहीं, हर उस पिता की आवाज बन गई हैं, जिसने अपने कलेजे के टुकड़े को खोया है। खास बात यह कि अभी तक इसे 7 हजार से ज्यादा लाइक और 157 शेयर सहित हजारों कमेंट मिल चुके हैं।

एक पोस्ट जिसने हजारों दिल तोड़ दिए
पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की पोस्ट किसी नेता की नहीं, एक ऐसे पिता की है जिसने अपनी दुनिया का उजाला खो दिया। उनकी पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर संवेदनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

राजनीति से परे हर वर्ग के लोग इस दर्द में खुद को जोड़ते दिख रहे हैं। क्योंकि यह पोस्ट किसी नेता की नहीं, बल्कि एक ऐसे पिता की थी, जो आज भी बेटी की यादों में सांस ले रहा है।

उन्होंने लिखा- मेरी बेटी... (जहां अब सिर्फ तेरी यादें सांस लेती हैं)

तू आई थी तो मेरी दुनिया में पहली बार असली रोशनी आई थी।

तेरी पहली मुस्कान ने मुझे सिखाया था कि खुशी क्या होती है।

तेरी छोटी उंगलियां मेरी उंगलियों में फंस जाती थीं, और मैं सोचता था-

ये छोटे हाथ कभी बड़े होकर भी मेरा हाथ नहीं छोड़ेंगे।

पर किस्मत ने कुछ और ही लिखा।

तू चली गई और मेरे हाथ खाली रह गए।

अब हर कमरे में तेरी हंसी की गूंज है, पर वो गूंज अब सिर्फ दर्द बनकर सीने में चुभती है।

तेरी वो नन्ही शरारतें, तेरी वो बातें-

पापा, मैं बड़ी होकर तुम्हारे जैसी बनूंगी

सब यादों की तस्वीरें बन गई हैं, जो हर पल आंखों को नम कर देती हैं।

मैंने सोचा था, मैं तुझे दुनिया से बचाऊंगा,

हर तूफान से पहले साया बनकर खड़ा रहूंगा।

पर तूफान ने मुझे ही छोड़ दिया, और तुझे ले गया।

आज मैं बस इतना कहना चाहता हूं...

तू जहां भी है, मेरी दुआएं तेरे साथ हैं।

अगर भगवान मुझे एक बार फिर मौका दे, तो मैं फिर तुझे बेटी बनाकर मांगूंगा।

क्योंकि तू मेरी सबसे अनमोल, सबसे प्यारी, सबसे अधूरी कहानी थी।

तेरी कमी कभी पूरी नहीं होगी, बेटी।

पर तेरी यादें मुझे जीने की वजह देती हैं।

तू हमेशा मेरे दिल में, मेरी सांसों में, मेरी हर दुआ में रहेगी।

तेरा पापा... हमेशा तेरे लिए अधूरा, हमेशा तुझसे भरा हुआ।??

.........?? -पिता की कलम से??

प्रखर के माता-पिता की कलम से भी नई पीढ़ी के नाम निकला मार्मिक संदेश
पाश्चात्य संस्कृति, नाइट कल्चर और तेज रफ्तार गाड़ियों ने आज कई घरों के चिराग बुझा दिए हैं। हम भी उन अभागे माता-पिता में से हैं, जिन्होंने अपना बेटा खो दिया। आज के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में नई पीढ़ी सप्ताहांत और संडे को सुकून के बजाय पार्टियों में गुजार रही है।

रात-रात भर चलने वाली पार्टियां, शराब, तेज रफ्तार वाहन—इन सबका खामियाजा आज हमारी युवा पीढ़ी को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। लगभग रोज हम समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पढ़ते-देखते हैं कि सड़क दुर्घटनाओं में कितने ही नौजवान असमय इस दुनिया से चले गए।

मैं आज की युवा पीढ़ी से हाथ जोड़कर कहना चाहता हूं कि नाचिए, गाइए, मौज-मस्ती कीजिए, पार्टी भी कीजिए, लेकिन उसकी एक समय-सीमा होनी चाहिए। क्या देर रात तक पार्टी करना जरूरी है कि माता-पिता और परिवार चैन की नींद भी न सो सकें?

आज की युवा पीढ़ी ने पैसा कमाने में भले ही पुरानी पीढ़ी को पीछे छोड़ दिया हो, लेकिन जीवन की कीमत को भूलती जा रही है। जब कोई युवा चला जाता है तो वह अकेला नहीं जाता पूरा परिवार जीवनभर के लिए दु:ख में डूब जाता है। यह समस्या केवल मेरे घर की नहीं, बल्कि आज समाज के हर दूसरे घर की है।

दुर्भाग्य की बात यह है कि आज की युवा पीढ़ी न किसी की सुनती है और न ही समझती है। उन्हें लगता है कि जो वे कर रहे हैं वही सही है, जबकि उसके परिणाम पूरे समाज को भुगतने पड़ते हैं।

युवा पीढ़ी से निवेदन: अपने पैसों का सदुपयोग करें, समय का ध्यान रखें और जीवन को जोखिम में न डालें। याद रखें-रात का अंधेरा और काल किसी को माफ नहीं करता।

प्रशासन से निवेदन

शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में रातभर चलने वाली पार्टियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। गांवों में चल रही अवैध पार्टियों की जानकारी प्रशासन तक नहीं पहुंच पाती—इस पर विशेष निगरानी जरूरी है।

डीजे और तेज आवाज वाले कार्यक्रमों पर सख्ती हो, ताकि कई घरों के चिराग बुझने से बच सकें।

शराब की दुकानों का समय रात्रि 9 बजे तक ही सीमित किया जाए।

शहरों में रात 11 से सुबह 4 बजे तक चलने वाले ढाबों, रेस्टोरेंट और क्लबों पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए।

समाजसेवी संस्थाओं और राजनीति दलों से अपील: समाजसेवी संस्थाएं, राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधि मिलकर जनजागरण अभियान चलाएं और शासन-प्रशासन को इन विषयों पर कठोर निर्णय लेने के लिए बाध्य करें।

कानून का उद्देश्य स्वतंत्रता देना है, लेकिन अनुशासन के बिना स्वतंत्रता समाज को विनाश की ओर ले जाती है। संयम, मर्यादा और जिम्मेदारी-यही एक सुरक्षित समाज की पहचान है।

यह केवल एक पिता का दर्द नहीं, बल्कि पूरे समाज की पुकार है।

मोनिका आनंद कासलीवाल (स्वर्गीय प्रखर कासलीवाल के माता-पिता)

डायल किया 112... लेकिन कॉल कनेक्ट होने से पहले ही पहुंच गई मौत
प्रेरणा, प्रखर और मन सिंधू की मौत की जांच कर रही तेजाजी नगर पुलिस ने जब उनकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाली तो खुलासा हुआ कि दुर्घटना के बाद जब प्रेरणा कांच फोड़ते हुए बोनट पर जा गिरी थी। वहीं अनुष्का राठी, प्रखर और मन सिंधू गंभीर घायल हो गए थे।

तब आंखिरी सांसों के बीच प्रखर और मन सिंधू ने डायल 112 पर मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन कॉल कनेक्ट होने से पहले ही उनकी जिंदगी खत्म हो गई। उधर, अस्पताल में भर्ती रिटायर्ड एएसपी (सीआरपीएफ) कौशलेंद्र राठी की बेटी अनुष्का राठी की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।

होश में न होने के कारण पुलिस अब तक उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी है। टीआई देवेंद्र मरकाम के अनुसार, सीडीआर और लोकेशन एनालिसिस में सामने आया है कि प्रखर के जन्मदिन की पार्टी कोको फार्म में चल रही थी। सभी दोस्त शाम करीब 5 बजे पार्टी स्थल पहुंचे और रात 1.15 बजे तक वहीं रहे।

पार्टी खत्म होने के बाद अनुष्का, प्रेरणा और प्रखर कार से रात करीब 2 बजे मन संधू के विष्णुपुरी स्थित घर पहुंचे। इसके बाद सभी कुछ समय भंवरकुआं इलाके में घूमते रहे और फिर राऊ की ओर से विजय नगर जाने के लिए निकले। इसी दौरान सुबह 4.55 बजे रालामंडल ब्रिज के पास उनकी तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई।

हादसे के बाद प्रखर और मन संधू कुछ देर तक होश में थे। उनके फोन से 112 नंबर डायल हुआ, लेकिन वे कॉल पर कुछ कह नहीं पाए। पुलिस का मानना है कि गंभीर चोटों के बावजूद उन्होंने मदद बुलाने की कोशिश की, पर समय और ताकत दोनों साथ छोड़ गए।

संबंधित समाचार

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

6 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

11 minutes ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

13 minutes ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

14 minutes ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

21 minutes ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

29 minutes ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

36 minutes ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

41 minutes ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

41 minutes ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

41 minutes ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 1 hour ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 1 hour ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 1 hour ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 1 hour ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 1 hour ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 1 hour ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

about 1 hour ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

about 1 hour ago
चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज
Top News

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

about 1 hour ago
बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही
Top News

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!