खबर
टॉप न्यूज

प्रभारी नहीं..! सब पर भारी तो आप ही हैं ‘श्रीमान’: मुख्यमंत्री से आज इंदौर को बहुत आस; सबकी नजरें सीएम के इंदौरी विजन पर

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

14 दिसंबर 2025, 2:06 pm
शेयर करें:
प्रभारी नहीं..! सब पर भारी तो आप ही हैं ‘श्रीमान’

पड़ोसी होने के नाते मुख्यमंत्री से इंदौर ने पाल रखी थी बहुत- सी उम्मीदें, क्या अब परवान चढ़ेंगी?

दो बरस में आना-जाना तो कई बार हुआ, शहर की जरूरत का कामकाज न के बराबर दर्ज हुआ

इंदौर के प्रति उज्जैन जैसे अनुराग की दरकार, अहिल्या नगरी में अब तक हो रहा इंतजार

‘जगत मामा’ भी 2021 में ऐसे ही कर चुके इंदौर विकास विजन की तामझाम वाली बैठक, नतीजा शून्य ही रहा

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दो बरस बाद ये सुनकर बहुत हैरत हुई कि आप इस इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री नहीं, यानी हम यूं ही जबरिया गद्गद् थे कि चलो पहली बार स्वयं सरकार इस शहर की पालक बनी है। सरकार के मुखिया की निगहबानी के कारण क्या हम जबरन ही ‘पोमा’ रहे थे? अहिल्या नगरी तो इतरा ही रही थी कि ‘सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का…’।

आपने तो एक ही झटके में हमारा ‘पोमना’ खत्म कर दिया। अब हम जगत को क्या मुंह दिखाएंगे? अब तक गली मोहल्ले, चौक-चोबारों पर हेकड़ी दिखाते फिरते थे कि इंदौर के प्रभारी मध्यप्रदेश के मुखिया स्वयं हैं, लेकिन आपने तो ये बोलकर हमारा दिल ही तोड़ दिया कि आप कोई इंदौर जिले के अरभारी-प्रभारी नहीं।

साथ ही कहकर और अचंभे में डाल दिया कि इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री की कुर्सी खाली है। अब इस बात के पीछे क्या राजनीतिक ‘गणित-ज्ञान’ है, हम भोले-दयालु इंदौरी नहीं समझते। हम तो बस इतना जानते हैं कि आप भले ही प्रभारी नहीं, लेकिन सब पर भारी तो हैं ही ‘श्रीमान’। लिहाजा यह शहर आपसे बहुत भारी उम्मीदें पाले बैठा है। आपसे बस एक ही इल्तिजा है कि आप इन उम्मीदों को ‘परभारे’ मत छोड़ देना।

अहिल्या नगरी को भी श्रीमान आपसे अवंतिकापुरी के अनुरूप अनुराग की नितांत जरूरत है। जैसे आपका पूरा फोकस आपके गृहनगर पर है, वैसे ही इस पड़ोसी इंदौर को भी मिलने की बहुप्रतीक्षित आस है। अरसा हो गया, मध्य प्रदेश की इस आर्थिक राजधानी का कोई धणी-धोरी नहीं। जो थे, उनका आज कोई धणी-धोरी नहीं, न उन्हें इस कुटिल राजनीति ने इस लायक छोड़ा कि वे इस शहर के धणी हो जाएं।

खैर, ये आपके राजनीतिक घराने के अंदर की बातें हैं, इससे औसत इंदौरी का क्या लेना-देना? वो बापड़ा इतने अंदर की राजनीति को कहां समझता? उसे तो बस अपने इंदौर से प्यार है और वह अपन के इस शहर को फलता-फूलता, बढ़ता-अकड़ता देखना चाहता है।

वह चाहते हैं कि इंदौर हर दौर में प्रदेश का ही नहीं, देश के सिरमौर के रूप में शुमार हो। देश के प्रधानमंत्री भी अपन के इंदौर की तारीफो में गाहे-बगाहे कशीदे काड़ते रहते हैं। आप पंतप्रधान के ‘डायरेक्ट प्रतिनिधि’ हैं। लिहाजा आपसे एक नहीं, अनेकानेक उम्मीदें हम सबने पाल रखी हैं।

श्रीमान आपके पूर्ववर्ती श्रीमान भी इस इंदौर को अपने सपनों का शहर मुकर्रर किए हुए थे। ‘मेरे सपनों का शहर’ शब्द उनकी जुबां पर जब-तब बना ही रहता था। वे जगत मामा थे। उनका भी दिन-रात इस शहर में खूब आना-जाना था।

तब भी हम इंदौरियों ने कई सपने पाल लिए थे, लेकिन अंततः वे सब सपने ही साबित हुए। मेरे सपनों का शहर महज जुमला निकला और ये शहर राजनीतिक व प्रशासकीय रूप से ‘जमूरा’ ही साबित हुआ।

शहर के सर्वांगीण विकास के नाम का डमरू इस शहर पर कम से कम डेढ़ दशक तक बजता रहा, लेकिन डेवलपमेंट के शंखनाद को ये शहर तरसता ही रहा। 2021 में भी इसी तरह इंदौर विकास विजन का तामझाम जुटा था। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इसका गवाह बना था। महीना जनवरी का था और शहर के बाशिंदों को बहुत से विजन दिखाए-जंचाए गए थे, लेकिन एक भी पूरा नहीं हुआ।

न लकड़ी मंडी व रेती मंडी शहर से दूर गई, न किराना, अनाज, लोहा मंडी शहर से बाहर हुई। तब भी ट्रैफिक का बड़ा भारी प्लान बनाया था, लेकिन अब ये ट्रैफिक शहर की सबसे बड़ी व विकराल समस्या हो गई है। अब तो शहर तो दूर बायपास व रिंगरोड जैसे इलाके भी ट्रैफिक जाम के रोज शिकार हैं। इंदौर वालों को आपके उज्जैन आने में ही पसीने छूट रहे हैं। देवास ही नहीं, महू-राऊ जाना भी दुश्वार हुआ पड़ा है। खेड़ी घाट और ओंकारेश्वर तो दूर सागर कुटी-पीथमपुर तक के हाल बेहाल हैं।

इंदौर को भी उज्जैन जैसे अनुराग की बेहद दरकार
पड़ोसी होने के नाते अपन के इंदौर ने आपसे पहले ही दिन से बहुत सी उम्मीदें पाली हुई हैं। अरसे बाद मालवा से कोई सरकार का मुखिया हुआ तो हम बहुत खुश हुए। ये खुशफहमी तब और भी बढ़ गई जब देखा कि प्रदेश का मुखिया ठेठ मालवी भी है। ऐसे में हम सब मालवे फूले न समाए।

आपकी चाल-ढाल, हाव-भाव, खान-पान, शौक-मौज बिल्कुल हमारे इंदौर जैसे ही हैं। वैसे भी इंदौर-उज्जैन में कोई फर्क नहीं। आम इंदौरी उज्जैन को भी अपना ही घर मानता है, इसलिए आपका सीएम बनना इंदौर का भी मान बढ़ा गया। अब आपकी बारी है। आप इस शहर का मान बढ़ाएं।

इस शहर ने जो उम्मीदें आपकी ताजपोशी के साथ लगा ली थीं वे सब पूरी करें। ये शहर भी आपके उस अनुराग का आकांक्षी है जो उज्जैन को आपसे मिल रहा है।

‘घराने’ की ऊंच-नीच से इंदौर का क्या लेना-देना?:
आपसे बड़ा कौन? मुख्यमंत्री से बड़ा क्या प्रभारी मंत्री होता है? आपकी ये सदाशयता व साफगोई है कि आप स्वयं को प्रभारी मंत्री नहीं मानते और न इस शहर को पूर्ववर्ती श्रीमान की तरह सपने दिखाते हैं, लेकिन उस आस का मान रखना अब आपकी अहम जिम्मेदारी है जो इंदौर ने एक मालवावासी और अपने पड़ोसी से लगा रखी है।

इस शहर को आपके राजनीति घराने की ऊंच-नीच से क्या लेना-देना? अगर कुछ मसला है भी तो उसमें इंदौर और इंदौरियों का क्या कसूर? वह तो आपको प्रदेश का मुखिया बनते देख व जिले का प्रभारी बनने पर गदगद हुआ था।

लिहाजा आप आज भी और कल भी सब पर भारी ही हैं। अब इंदौर की भारी भरकम समस्याओं के निराकरण की जवाबदेही आपकी ही है। नैतिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक रूप से भी।

टैग:

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 6 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 7 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 7 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 7 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 7 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 7 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 7 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 8 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 8 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 8 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 8 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 8 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 8 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 8 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 8 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!