वाह रे नगर निगम: पहले दूषित पानी ने ली जान अब बगैर पानी जीना दूभर
KHULASA FIRST
संवाददाता

भागीरथपुरा त्रासदी के बाद आपूर्ति बंद, टैंकर के चार बर्तन पानी में सिमटी जिंदगी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के सबसे स्वच्छ शहर और सबसे महंगे पानी का दावा करने वाले इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 स्थित भागीरथपुरा में हालात भयावह बने हुए हैं।
दूषित पानी पीने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों प्रभावित हैं। सैकड़ों मरीज अस्पतालों में हैं और प्रतिदिन नए मरीज सामने आ रहे हैं। मौतों का यह सिलसिला अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा।
दूषित पानी रोकने के नाम पर पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बंद
दूषित पानी का दुष्प्रभाव और न फैले इसके चलते प्रशासन ने नर्मदा योजना की सभी नल कनेक्शन लाइनें बंद कर दी हैं। साथ ही निजी और सरकारी बोरिंग भी सील कर दिए हैं। प्रशासन का दावा है कि बोरिंग शुद्ध करने के लिए उनमें क्लोरीन मिलाया जा रहा है।
टैंकर के भरोसे भागीरथपुरा, चार बर्तन पानी में नहाना-खाना-नित्यकर्म
प्रशासन द्वारा पानी के टैंकरों से घर-घर शुद्ध जल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, लेकिन हकीकत है एक परिवार को मुश्किल से चार बर्तन पानी मिल पा रहा है। इसी सीमित पानी में नित्यकर्म, स्नान और भोजन करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है पहले पानी ने जान ली, अब पानी न मिलने से ज़िंदगी ही दूभर हो गई है।
नालों से घिरा भागीरथपुरा, भूमिगत जल जहरीला
भागीरथपुरा क्षेत्र चारों ओर से गंदे नालों से घिरा है। इस वजह से क्षेत्र का भूमिगत जल पहले ही पीने योग्य नहीं है। इसकी पुष्टि शासकीय रिपोर्टों में भी हो चुकी है। ऐसे में प्रशासन द्वारा बोरिंग में केवल क्लोरीन डालकर उसे पीने योग्य बनाने का दावा कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोग पूछ रहे हैं यह जहरीला पानी क्या सिर्फ क्लोरीन डालने से वह अमृत बन जाएगा?
पानी की टंकी से निकले 21 मृत कबूतर
सूत्रों के अनुसार दूषित जलकांड के बाद नगर निगम ने जब पानी की टंकी की सफाई की गई तो उससे 21 मृत कबूतर निकले। हालांकि, नगर निगम के किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल चुकी है। बताया जा रहा है पानी की टंकी पर असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का कब्जा था।
संवेदनशील जलस्रोत, लेकिन निगरानी नदारद
पीने के पानी की टंकी अत्यंत संवेदनशील स्थल है, जिसकी सुरक्षा और निगरानी नगर निगम या संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है लेकिन भागीरथपुरा में सामने आए हालात गंभीर लापरवाही और सुरक्षा में बड़ी चूक की ओर इशारा कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!