दिनदहाड़े महिला से लूट: एक लाख से ज्यादा की नकदी छीनी; आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात सामने आई है। इलाके में ही रहने वाले एक बदमाश ने एक महिला के हाथ से नकदी से भरी थैली छीन ली, जिसमें एक लाख रुपये से अधिक की रकम थी।
सहायता समूह का फंड लेकर खड़ी थी महिला
पुलिस ने पहचान के आधार पर देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया है और लूटे गए पैसों की बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है। अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार पीड़िता नारायण खड़ताल (50), निवासी लाल बहादुर शास्त्री नगर, एक सहायता समूह का फंड संचालित करती हैं।
पहले की रैकी, फिर झपटमारी
शनिवार को वे समूह से जुड़ी महिलाओं से फंड की राशि एकत्र कर रही थीं। इसी दौरान वे हाथ में पैसों से भरी थैली लेकर खड़ी थीं। इसी बीच घनश्यामदास नगर क्षेत्र का रहने वाला एक युवक वहां पहुंचा और मौका देखकर महिला के हाथ से थैली झपट ली।
आरोपी सकरी गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद अन्य महिलाएं घबरा गईं।
थाने पहुंचीं पीड़ित महिलाएं
घटना के बाद पीड़िता और सहायता समूह की अन्य महिलाएं सीधे अन्नपूर्णा थाने पहुंचीं और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ और इलाके की जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की।
पहले से थी जानकारी
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी को पहले से पता था कि यहां नियमित रूप से महिलाएं फंड जमा करती हैं। उसने पहले इलाके की रैकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है। उससे लूटी गई रकम की बरामदगी के साथ-साथ यह भी पूछताछ की जा रही है कि इस वारदात में उसके अन्य साथी शामिल थे या नहीं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!