ट्रेन की टक्कर लगने से महिला की दर्दनाक मौत: गोद से बच्चा फेंककर खुद को बचाने की कोशिश की; लेकिन तेज रफ्तार की चपेट में आकर मौत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र के मांगलिया रेलवे ट्रैक पर बीती रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एक महिला ट्रैक पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि महिला मौके पर ही मौत के आगोश में चली गई। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए।
लसूड़िया पुलिस के अनुसार मृतिका की पहचान पप्पी (31) पति मिथुन, निवासी चैनपुर, जिला खरगोन के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला किसी काम से मांगलिया ट्रैक पार कर रही थी, तभी यह भीषण हादसा हुआ। रात में ही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे से ठीक पहले महिला की गोद में बच्चा था। ट्रेन को तेज रफ्तार से नजदीक आता देख उसने झटके में बच्चे को दूर फेंककर बचाने की कोशिश की, लेकिन खुद को संभालने से पहले ही ट्रेन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। वेग इतना तेज था कि महिला कुछ दूर तक घसीटती चली गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद रेलवे ट्रैक के दोनों ओर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैक खाली कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला ट्रैक पर कैसे पहुंची और दुर्घटना के पीछे क्या परिस्थितियां रहीं।
संबंधित समाचार
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!