ट्रेन से टकराकर महिला की मौत: तीन माह पहले ही बनी थी मां; जांच में जुटी पुलिस
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शुक्रवार सुबह एक 35 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घायल अवस्था में मिलने पर जीआरपी पुलिस उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बेटे के साथ सोई थी निकिता
मृतका की पहचान निकिता परमार (35), निवासी कर्मा नगर, बाणगंगा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, निकिता रात में अपने तीन माह के मासूम बेटे के साथ सोई थी। सुबह करीब 5 बजे वह प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास गंभीर रूप से घायल मिली।
बाहर से बंद था घर का दरवाजा
जब पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, तब पति मुकेश को पता चला कि निकिता घर में नहीं है। चौंकाने वाली बात यह है कि घर का दरवाजा बाहर से लगा हुआ मिला। निकिता रात के अंधेरे में डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक तक कैसे और क्यों पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। निकिता और मुकेश की शादी को 13 साल हो चुके थे।
मन्नतों के बाद हुआ था बेटा
काफी मन्नतों के बाद हाल ही में उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। पति के अनुसार, रात में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई थी और निकिता को कोई बीमारी भी नहीं थी। पति और ससुर सिलाई का काम करते हैं। सूचना मिलने के बाद कन्नोद से परिजन इंदौर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

पहले एक्टिवा में मारी टक्कर, फिर टोका तो युवक को पीट डाला:पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एनसीआर

बाढ़ से हाहाकार:कैलाश यात्रा के श्रद्धालुओं पर संकट; फ्लैश फ्लड के बाद संपर्क नहीं, तलाश जारी

यूएस वीजा आवेदकों को झटका:इंटरव्यू अपॉइंटमेंट पर लगी रोक; नई तारीख का करना होगा इंतजार

97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट:ईडी और सुप्रीम कोर्ट का डर दिखाकर बुजुर्ग दंपती से लाखों ठगे, बेटी ने किया खुलासा

करोड़ों की गड़बड़ी पर डिप्टी सीएम के बंगले के बाहर ‘नोटों की बारिश’:युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग अलर्ट:दो क्विंटल से ज्यादा अमानक मिठाई जब्त; मावे का इस राज्य से कनेक्शन

एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत:मचा कोहराम; उल्टी-दस्त के बाद गई जान, फूड पॉइजनिंग की आशंका

मैदान में दम, अब इनाम की बारिश:एमपीसीए ने खोला खजाना; प्रदेश के क्रिकेटरों को मिले करोड़ों

एक ही नंबर की दो बस:एक जली तो दूसरी पकड़ी गई; दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक, पुलिस जांच में जुटी

कबाड़ के एंगल में छिपा रखी थी अवैध शराब:पुलिस ने बाइक रोकी तो हुआ तस्करी का खुलासा

देशविरोधी नारे लगाने का दावा निकला गलत:पुलिस जांच में कॉलेज में नहीं मिली राष्ट्रविरोधी गतिविधि

एमडी बनाने वाला केमिकल जब्त:ट्रांसपोर्ट कार्यालय से मिले दो ड्रम; अज्ञात आरोपी पर केस, पुलिस-एनसीबी अलर्ट

करोड़ों का छह लेन फ्लाईओवर अटका:पहले हटेंगी पानी-सीवरेज लाइनें; फिर होगा निर्माण कार्य शुरू

जमीन किसी और की, लोन किसी और ने लिया:फर्जी दस्तावेज से लाखों का खेल;दंपती समेत छह आरोपियों पर केस

जहां कभी दस्युओं का खौफ था, अब उद्योगों की गूंज:यहां शुरू हुई एशिया की सबसे बड़ी साबुन फैक्ट्री; मुख्यमंत्री ने चौथी यूनिट का किया शुभारंभ

बाइक चोरी के बाद चोरों की ‘चिट्ठी’:लिखा- पुलिस को बताया तो गाड़ी नहीं मिलेगी; सीसीटीवी में कैद संदिग्ध

रक्षाबंधन पर मंत्री का सुरों वाला अंदाज:बुजुर्गों संग गाया; नाचे और बांटी खुशियां

युवक से लाखों की ऑनलाइन ठगी:होटल रेटिंग से मुनाफे का दिया झांसा; पहले छोटे रिटर्न देकर जीता भरोसा

नर्मदा स्नान के दौरान हादसा:होटल मैनेजर की मौत; अस्पताल पहुंचाने में देरी का आरोप

देखिये वीडियो, नेपाल में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही:17 की मौत; 300 से ज्यादा लोग लापता, इनमें 105 भारतीय पर्यटक भी शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!